राजस्थान: पूर्व कांग्रेस विधायक बाबूलाल बैरवा का निधन, अशोक गहलोत ने जताया शोक

अलवर, 3 मई . Rajasthan के कठूमर से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का Sunday को निधन हो गया. jaipur के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. बाबूलाल बैरवा के निधन पर पूर्व Chief Minister अशोक गहलोत ने भी शोक व्यक्त किया है.

जानकारी के अनुसार, बाबूलाल बैरवा लगभग 10 दिनों से बीमार थे. उन्हें बीपी, शुगर और अस्थमा की बीमारी थी. jaipur में इलाज के दौरान उन्होंने तड़के करीब 3 बजे अंतिम सांस ली. उनके निधन से कठूमर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

बाबूलाल बैरवा अलवर की कठूमर विधानसभा सीट से चार बार विधायक रहे. उन्होंने 1980 में पहली बार चुनाव जीता था. उसके बाद भाजपा और कांग्रेस के टिकट पर तीन बार विधायक चुने गए. 2018 में वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे.

पूर्व Chief Minister अशोक गहलोत ने बैरवा के निधन पर शोक जताते हुए social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “कठूमर (अलवर) से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उनके निधन से क्षेत्र की राजनीति और सामाजिक जीवन में अपूरणीय क्षति हुई है.”

उन्होंने आगे लिखा, “एक लंबे अरसे तक विधायक के रूप में उनका अनुभव और क्षेत्र के विकास में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी. इस कठिन समय में शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें.”

कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा ने लिखा, “कठूमर (अलवर) से विधायक रहे श्री बाबूलाल बैरवा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें.”

डीसीएच/

Leave a Comment