
चंडीगढ़, 8 जुलाई . पंजाब Police ने अवैध हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है. Police के मुताबिक, अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से छह हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल बरामद किए गए हैं.
पंजाब Police ने अपने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह कार्रवाई राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई. Police के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक हथियार तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे.
Police ने बताया कि विदेश में मौजूद इस तस्कर को कथित तौर पर Pakistan की खुफिया एजेंसी आईएसआई और विदेश में सक्रिय प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े लोगों का समर्थन प्राप्त था. जांच एजेंसियों के मुताबिक, इन हथियारों और विस्फोटकों को पंजाब में अशांति फैलाने के उद्देश्य से भेजा गया था.
इस मामले में अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल Police स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. Police ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है.
Police अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच अभी जारी है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और हथियारों की सप्लाई का पूरा नेटवर्क किस तरह संचालित किया जा रहा था.
पंजाब Police ने कहा कि राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है. Police ने यह भी कहा कि सीमा पार से संचालित होने वाले आतंकी और आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और ऐसे तत्वों को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.
फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
–
एसएचके/पीएम