
Mumbai , 3 जून . Actor अनुपम खेर अपने काम से जुड़े अपडेट के साथ ही जिंदगी से जुड़े किस्से-कहानियों को साझा कर प्रशंसकों से जुड़े रहते हैं. अपने लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने बताया कि सपनों के शहर यानी Mumbai में उन्हें 45 साल हो चुके हैं.social media पर भावुक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने Mumbai को धन्यवाद देते हुए शहर के साथ जुड़े अपने सफर को याद किया.
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “डियर Mumbai , 3 जून 1981 को सपनों से भरी आंखों और उम्मीदों भरे दिल के साथ मैं तुम्हारे पास आया था. आज तुम्हारे साथ 45 साल पूरे कर रहा हूं.”
अनुपम खेर ने Mumbai की प्रशंसा करते हुए इसे उदार शहर बताया. उन्होंने कहा, “इस शहर ने शिमला के एक साधारण लड़के को अपनी बाहों में जगह दी. संघर्ष दिए, सफलताएं दी, ठोकरें दी और उनसे सीखने की ताकत भी दी. यह शहर हर किसी को अपनाता है और उसे अपना एहसास कराता है. तुम्हारा दिल दुनिया के किसी भी शहर से बड़ा है.” उन्होंने मां मुंबा देवी का भी आभार जताया, जिनके नाम पर शहर का नाम पड़ा है.
वीडियो में अनुपम खेर भावुक नजर आए. उन्होंने कहा, “जेब में ना के बराबर पैसे थे, लेकिन सपने बहुत बड़े थे. Mumbai ने मुझे सिर्फ अपनाया नहीं, बल्कि मुझे गढ़ा है.” उन्होंने बताया कि शहर ने उन्हें संघर्ष दिए जिसने उन्हें मजबूत बनाया, सफलता दी लेकिन विनम्रता भी सिखाई.
अनुपम खेर ने Mumbai की लोकल ट्रेनों का जिक्र करते हुए कहा कि उनसे उन्होंने इंसानों को समझना सीखा. सड़कों पर चलते आम आदमी ने उन्हें धैर्य सिखाया. यह शहर मुझे लगातार प्रेरणा देता है कि जीवन में बेहतर करने की कोशिश कभी रुकनी नहीं चाहिए.”
45 साल बाद भी वे Mumbai से सीख रहे हैं. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को भी धन्यवाद दिया, लेकिन आज उन्होंने खास तौर पर उस शहर को याद किया जिसने एक छोटे शहर से आए लड़के को सपने देखने की हिम्मत दी. अनुपम खेर ने Mumbai को सलाम करते हुए कहा, “बहुत-बहुत धन्यवाद Mumbai .
–
एमटी/एएस