
Mumbai , 22 जून . हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ Actor अनुपम खेर अक्सर सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं. इस बार उन्होंने Maharashtra के बहुचर्चित समृद्धि महामार्ग पर यात्रा करने का अपना अनुभव साझा किया. दरअसल, अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर सड़क पर कार ड्राइव का एक वीडियो पोस्ट किया और इस अनुभव को खास व यादगार बताया.
अनुपम खेर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ”मैंने शिरडी से नागपुर तक सड़क मार्ग से यात्रा की, और यह सफर बालासाहेब ठाकरे Maharashtra समृद्धि महामार्ग पर था. क्या ही शानदार अनुभव था. सड़कें बेहद अच्छी हैं, यात्रा सुगम थी और समय की बचत ने मुझे यह महसूस कराया कि India में अब दूरियां कम हो रही हैं और संभावनाएं बढ़ रही हैं.”
अनुपम खेर ने आगे लिखा, ”प्रगति हमेशा बड़े शोर-शराबे के साथ सामने नहीं आती. कई बार विकास का एहसास तब होता है जब कोई व्यक्ति आरामदायक सफर करता है, समय पर अपनी मंजिल तक पहुंचता है और महसूस करता है कि उसके आसपास कितना बदलाव आ चुका है.”
Actor ने कहा, ”मैंने इस सफर का पूरा आनंद लिया. इसने मुझे उम्मीद, गर्व और भविष्य को लेकर उत्साह से भर दिया. देश बदल रहा है, और इस बदलाव को अपनी आंखों से देखना वास्तव में बहुत अच्छा अनुभव है.”
हालांकि Actor ने एक महत्वपूर्ण सुझाव भी दिया. उन्होंने कहा, ”इस पूरे सफर पर बस एक चीज की जरूरत है- रास्ते में खाने-पीने के आउटलेट्स की.”
बता दें कि समृद्धि महामार्ग Maharashtra की सबसे महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं में से एक माना जाता है. लगभग 701 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे Mumbai और नागपुर को जोड़ता है. छह लेन वाले इस आधुनिक राजमार्ग ने दोनों शहरों के बीच यात्रा के समय को काफी कम कर दिया है. जहां पहले यह सफर पूरा करने में कई घंटे लगते थे, वहीं अब यात्री लगभग आठ घंटे में अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं.
–
पीके/एएस