आंध्र प्रदेश के छात्र की बेंगलुरु में हत्या, बदमाशों ने बाइक समेत जिंदा जलाया

Bengaluru, 4 जुलाई . Bengaluru के बाहरी इलाके सरजापुर में एक छात्र की हत्या से सनसनी फैल गई. बताया गया कि Bengaluru में नौकरी की तलाश में आए युवक को कुछ अज्ञात लोगों ने बाइक समेत जिंदा जला दिया. युवक की हत्या से उसके माता-पिता और दोस्त सदमे में हैं.

छात्र की पहचान 25 वर्षीय वामशी कृष्णा के रूप में हुई है, जो आंध्र प्रदेश के गुंटूर का रहने वाला था. उसने हाल ही में Bengaluru के एक कॉलेज से अपना डिप्लोमा पूरा किया था और नौकरी की तलाश में था. वामशी कृष्णा गुंटूर से बैंगलोर तब आया था, जब इलेक्ट्रॉनिक सिटी के एक पुराने दोस्त ने उसे नौकरी दिलाने का वादा किया था. लेकिन, यहां आने के बाद उस दोस्त का मोबाइल फोन बंद मिला. परेशान होकर, वामशी कृष्णा ने शाम करीब 4:45 बजे सरजापुर में अपने दोस्त को आखिरी बार फोन किया. इसके बाद यह भयानक घटना हुई.

यह घटना आनेकल Police सब-डिविजन के सरजापुर Police थाना क्षेत्र में शाम करीब 6:15 बजे हुई. एक वाहन चालक ने सड़क के किनारे कुछ जलते हुए देखा और तुरंत Police को सूचना दी. सरजापुर थाने से Police टीम जब मौके पर पहुंची, तो युवक का शव और बाइक जल रहे थे. बदमाशों ने युवक और उसकी बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी. बाद में वे घटनास्थल से फरार हो गए.

शव का पिछला हिस्सा नहीं जला था, सिर्फ छाती का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह जला था, जिससे कई संदेह पैदा हो गए हैं. Bengaluru ग्रामीण जिले के अतिरिक्त Police अधीक्षक (एएसपी) वेंकटेश प्रसन्ना ने घटनास्थल का दौरा किया. हत्या के पीछे के कारण जानने और सबूत इकट्ठा करने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम और डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया.

फिलहाल, इस पूरी भयानक हत्या के संबंध में सरजापुर Police थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है और Police हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है.

डीसीएच/

Leave a Comment