
नई दिल्ली, 5 जुलाई . कतर यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दोहा में भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की. उन्होंने कतर समाज के प्रति उनके योगदान की तारीफ की. जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाने में उनके अनुभव और सुझाव अहम भूमिका निभाएंगे.
कतर की यात्रा में दोहा पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, “Sunday शाम कतर में भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से अच्छी मुलाकात हुई. हमने इस बात पर जोर दिया कि इस क्षेत्र के साथ हमारे रिश्तों में भारतीय समुदाय का कल्याण हमेशा एक अहम प्राथमिकता है. इन मुश्किल समय में कतर के समाज के लिए उनका समर्पण और योगदान सचमुच सराहनीय है और इसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है.”
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत-कतर साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए उनके अनुभव और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं.
विदेश मंत्रालय (एमईए) के मुताबिक, जयशंकर पांच जुलाई से दस जुलाई तक कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान की आधिकारिक यात्रा पर हैं. इस दौरे का उद्देश्य इन चारों देशों के साथ India के रिश्तों को और मजबूत करना, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा करना और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना है.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने Sunday को दोहा में कतर के Prime Minister और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने India और कतर के बीच सहयोग के अलग-अलग क्षेत्रों पर चर्चा की और दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के नए अवसरों पर बात की.
जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज दोहा में कतर के Prime Minister और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मिलकर खुशी हुई. मैंने India के लोगों की सुरक्षा और उनके अच्छे हाल-चाल का ध्यान रखने के लिए उनका धन्यवाद किया. हमने ऊर्जा, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, सुरक्षा और लोगों के आपसी संबंधों समेत हमारे द्विपक्षीय सहयोग के कई पहलुओं की समीक्षा की. साथ ही रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के नए अवसरों पर भी चर्चा की. उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और उसके असर को लेकर अपने विचार भी साझा किए, जिसके लिए मैं उनका आभारी हूं.”
India और कतर के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध हैं, जिनकी नींव पुराने व्यापारिक रिश्तों और दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संपर्क पर टिकी है. दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध 1973 में स्थापित हुए थे और 2023 में इन संबंधों के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया.
–
एवाई/डीएससी