एसआईआर के विरोध पर कांग्रेस पर बरसे सीटी रवि, बोले- फर्जी वोट बचाने की हो रही कोशिश

कलबुर्गी, 14 अक्टूबर . मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे, वोट चोरी के आरोप और एसआईआर को रोकने की मांग को लेकर विपक्ष के प्रदर्शन पर भाजपा एमएलसी सीटी रवि ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.

सीटी रवि ने कहा कि कांग्रेस एसआईआर को लेकर झूठ बोल रही है. कांग्रेस फर्जी वोट हटाने के खिलाफ है. जो लोग मर चुके हैं, उनके नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं और कांग्रेस इसका विरोध कर रही है. बांग्लादेशियों के नाम वोटर लिस्ट में हैं, उन्हें बनाए रखने का मौका एसआईआर नहीं देता, इसलिए कांग्रेस एसआईआर के खिलाफ है.

उन्होंने कहा कि महादेवपुरा सीट को लेकर Lok Sabha चुनाव से पहले राहुल गांधी ने कहा था कि यहां बहुत फर्जी वोट हैं. अब जब शुद्धिकरण की प्रक्रिया चल रही है तो वे इसे रोकने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? कर्नाटक में कांग्रेस की जीत फर्जी वोटों की वजह से हुई है.

उन्होंने कहा कि विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांग रहा है. एसआईआर का काम विकेंद्रीकृत प्रक्रिया है. इसमें सीईसी कुछ नहीं करते, बल्कि बीएलओ और आरओ काम करते हैं, जो राज्य Government के कर्मचारी होते हैं. कांग्रेस को चुनाव आयोग के काम पर विश्वास नहीं है, ईवीएम पर भरोसा नहीं है, तो केरल, कर्नाटक, Himachal Pradesh, Jharkhand और तमिलनाडु में जहां उनकी Government है, वहां सबसे पहले इस्तीफा देना चाहिए. इसके बाद ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगना चाहिए.

सीटी रवि ने कहा कि डीके शिवकुमार प्रदेश के Chief Minister हैं. अगर किसी ने उनका अपमान किया है, तो राहुल गांधी ने कर्नाटक के लोगों का अपमान किया है. Chief Minister लोगों का गौरव होता है. राहुल गांधी ने कर्नाटक के Chief Minister का अपमान किया है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए. प्रदेश के Chief Minister को धक्का देना प्रदेश के लोगों का अपमान है.

उन्होंने कर्नाटक Government पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य Government का ध्यान अभी स्टिंग ऑपरेशन पर है. अन्य मुद्दों पर Government का फोकस नहीं है. सबसे पहले इसकी जानकारी Chief Minister को मिली थी. अगर इसकी जांच होगी तो इस मामले से जुड़ी और अधिक जानकारी सामने आएगी.

–

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment