
Kanpur, 9 मार्च . Kanpur के बिधनू थाना क्षेत्र में Police ने Monday को मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपियों में शामिल एक युवक को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन की हत्या के मामले में फरार चल रहा था.
Police अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 25 फरवरी की है, जब Kanpur के बिधनू क्षेत्र के भवानीपुर स्थित देशी शराब के ठेके पर कार्यरत सेल्समैन उदय सिंह की मारपीट के दौरान मौत हो गई थी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. Police ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बिधनू में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी.
इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसीपी घाटमपुर के नेतृत्व में कई Police टीमें गठित की गई थीं, जो लगातार संदिग्धों की तलाश में जुटी थीं. Police टीम बिधनू-सचिनडी मार्ग पर Monday को चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार वहां से गुजरता दिखाई दिया. Police ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने भागने की कोशिश की और Police टीम पर फायरिंग कर दी. इसके बाद Police की जवाबी कार्रवाई में आरोपी छोटू उर्फ निसार निवासी फतेहपुर गोली लगने से घायल हो गया. .
Police के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के पास से तमंचा और बाइक बरामद हुई है. पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से लूट व चोरी के करीब छह मुकदमे दर्ज हैं. फिलहाल Police उससे पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की घटना में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी मिल सके.
डीसीपी दिपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि भवानीपुर गांव में देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन की मौत के मामले में Police लगातार कार्रवाई कर रही है. चेकिंग के दौरान Police पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है. उससे पूछताछ में उसके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी मिली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए Police टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं.
घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश में Police लगातार दबिश दे रही है.
–
एसएके/पीयूष