
नडियाद, 9 मार्च . आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में India की जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है. India के मैच जीतते ही हर तरफ आतिशाबाजी हुई और बधाई और शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया.
India ने शानदार बैटिंग और बॉलिंग करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों से मात दी. इस मैच में ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए. India की जीत और बेटे की उपलब्धि पर पिता राजेश पटेल ने से बातचीत में कहा, “अक्षर पटेल ने जो भी प्रदर्शन किया है, वह देश और हम सभी के लिए गर्व की बात है. हम हमेशा यही उम्मीद करते हैं कि वह कुछ ऐसा खास करें जिससे हर Gujaratी और देश का हर व्यक्ति यह महसूस करे कि आज उन्होंने कुछ उल्लेखनीय काम किया है और देश के लिए ट्रॉफी घर लाने में मदद की है.”
राजेश पटेल ने कहा, “India के मैच जीतते ही, मेरे घर के बाहर बहुत से लोग एकत्रित हो गए और अक्षर-अक्षर कहने लगे, जो सुनकर बहुत अच्छा लगा और बेटे पर गर्व महसूस हुआ. जीत के बाद अक्षर ने फोन किया था, तो मैंने उसे बधाई दी है. अक्षर के प्रदर्शन से नडियाद सहित पूरे देश के लोग खुश हैं.”
India की जीत पर राज्यसभा सांसद नरहरि अमीन ने कहा, “कल एक ऐतिहासिक क्षण था. दुनिया के सबसे बड़े Narendra Modi स्टेडियम, जिसकी क्षमता लगभग 130,000 लोगों की है, पूरी तरह से खचाखच भरा हुआ था. India के सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. यह जीत भारतीय टीम को आगे भी हौसला देती रहेगी. भारतीय टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन और भी अच्छा होगा.”
गौरतलब है कि टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल उन भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को दो बार अपने नाम किया है. अक्षर टी20 वर्ल्ड कप 2024 और 2026 में चैंपियन बनी टीम इंडिया का हिस्सा रहे.
–
ओपी/एएस