
इंफाल, 20 अप्रैल . मणिपुर Police ने फेसबुक अकाउंट ‘मीतेई नोंग्सा लाम्यानबा’ पर भड़काऊ और उत्तेजक सामग्री पोस्ट करने के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. मणिपुर Police ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है.
Police की ओर से बताया गया कि ‘मीतेई नोंग्सा लाम्यानबा’ नाम के एक फेसबुक अकाउंट पर बेहद भड़काऊ और उत्तेजक सामग्री पोस्ट करते हुए पाया गया; इसमें धमकियां और हिंसा के लिए उकसाने वाली बातें शामिल थीं, जिनसे सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ने का खतरा था.
इस मामले में इंफाल पूर्व के रहने वाले 23 वर्ष के तेनसुबम लाम्यानबा मैइती को गिरफ्तार किया गया है. वह एटी का सदस्य है. Police ने बताया कि जांच अभी जारी है. मणिपुर Police ने चेतावनी दी है कि जो कोई भी हिंसा भड़काने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
19 अप्रैल को मणिपुर की इंफाल घाटी के जिलों में सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा. यह स्थिति, संदिग्ध कुकी उग्रवादियों की ओर से दो नाबालिग बच्चों की हत्या के विरोध में बुलाए गए पांच-दिवसीय बंद के लागू होने के कारण हुई.
‘मीरा पैबीस’ और अन्य सीएसओ किया जा रहा यह आंदोलन 7 अप्रैल को बिष्णुपुर जिले में हुई एक घटना में दो नाबालिगों की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर चलाया गया था; जिससे जनता में भारी आक्रोश था.
बता दें कि 8 अप्रैल को मणिपुर Police ने जनता से अपील करते हुए कहा था कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और झूठे वीडियो से सावधान रहें. किसी भी आधारहीन वीडियो, ऑडियो क्लिप आदि के प्रसार की सत्यता की पुष्टि केंद्रीय नियंत्रण कक्ष के नंबर 9233522822 से की जा सकती है.
Police ने बताया था कि इसके अलावा social media पर कई फर्जी पोस्ट प्रसारित होने की आशंका है. इसको ध्यान में रखते हुए चेतावनी दी जाती है कि social media पर ऐसी फर्जी पोस्ट को अपलोड करने और प्रसारित करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. साथ ही, यह भी अपील की जाती है कि लूटे गए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक तुरंत Police या निकटतम सुरक्षा बलों को लौटा दें.
–
एसडी/एएस