
Patna, 3 जून . बिहार की राजधानी Patna में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग पर फायरिंग और पथराव की घटना के बाद Government ने कोचिंग संचालकों पर अंकुश लगाने के लिए एक नीति बनाने की घोषणा की है. बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने Wednesday को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इस प्रतिस्पर्धा के दौर में किसी हाल में विधि व्यवस्था की स्थिति नहीं बिगड़ने दी जाएगी.
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कोचिंग पर हुए हमले को लेकर कहा कि इसकी ठीक ढंग से जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ये कोचिंग संस्थान अगर आपस की प्रतिस्पर्धा में एक-दूसरे के साथ इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न करेंगे और विधि व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की संभावना होगी, तो इसे रोकने के लिए एक नीति बनाई जाएगी.
उन्होंने कहा कि कोचिंग संचालकों के लिए एक नीति बनाई जाएगी और उस नीति के तहत इन पर अंकुश भी लगाया जाएगा. जब नीति बन जाएगी और उसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी. शिक्षा मंत्री ने यह भी साफ कर दिया कि नीति बनाने के पहले सबकी राय ली जाएगी.
उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर भी एक नीति बनाई जाएगी. बिना लोगों की राय के कोई नीति नहीं बनेगी. अगले तीन महीने के अंदर कोचिंग के लिए नीति बना दी जाएगी.
दरअसल, बिहार की राजधानी Patna में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ और गार्ड के साथ मारपीट की घटना में शामिल होने का आरोप पास के कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु कोचिंग पर लगा है. इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद सहित तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.
Police सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है. Police के मुताबिक, Tuesday की रात में करीब 10:10 बजे कदमकुंआ थानांतर्गत खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर कुछ लोगों द्वारा पथराव एवं तोड़फोड़ किए जाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई. सूचना मिलने के बाद Police की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई. घटनास्थल पर आसपास के लोगों से पूछताछ करने एवं आसपास लगे cctv कैमरों के फुटेज को देखने के बाद Police को यह जानकारी मिली कि पास के ही ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान से जुड़े 15 से 20 लोगों द्वारा पथराव एवं तोड़फोड़ किया गया है.
–
एमएनपी/एसके