
ब्रातिस्लावा, 8 जुलाई . स्लोवाकिया में India की राजदूत अपूर्वा श्रीवास्तव ने Wednesday को स्लोवाकिया के विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री जुराज ब्लानार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत, स्लोवाकिया के साथ अपने द्विपक्षीय रिश्तों को और आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
स्लोवाकिया में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “राजदूत अपूर्वा श्रीवास्तव ने स्लोवाक गणराज्य के विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री जुराज ब्लानार से विदाई मुलाकात की. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और समर्थन के लिए मंत्री का दिल से धन्यवाद किया.”
दूतावास ने कहा, “India और स्लोवाकिया के बीच दोस्ताना रिश्तों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में दोनों देशों के संबंध कई क्षेत्रों में और भी गहरे और मजबूत होंगे.”
पिछले महीने Prime Minister Narendra Modi दो दिन के राजकीय दौरे पर स्लोवाकिया गए थे. इस दौरान उन्होंने स्लोवाकिया के Prime Minister रॉबर्ट फिको और President पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की. ब्रातिस्लावा के President भवन में हुई बैठकों में दोनों पक्षों ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की.
President पेलेग्रिनी से मुलाकात के बाद Prime Minister मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आज President पेलेग्रिनी के साथ हुई बातचीत में विनिर्माण, परिवहन, नवाचार, निवेश, ऊर्जा, बायोफ्यूल और कई दूसरे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई. डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में भी साथ मिलकर काम करने की बड़ी संभावनाएं हैं. हमने लोगों के बीच आपसी संपर्क को और मजबूत बनाने पर भी बात की.”
Prime Minister मोदी और President पेलेग्रिनी ने ब्रातिस्लावा के President भवन में वाराणसी पर आधारित एक प्रदर्शनी भी देखी. इस प्रदर्शनी में हाल ही में वाराणसी की यात्रा कर चुके स्लोवाक कलाकारों की बनाई गई कलाकृतियां भी शामिल थीं.
स्लोवाकिया ने Prime Minister मोदी को अपने देश के सबसे बड़े सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ से भी सम्मानित किया.
Prime Minister मोदी और Prime Minister रॉबर्ट फिको की बैठक में दोनों नेताओं ने कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के नए अवसरों पर चर्चा की. उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर लिखा, “Prime Minister Narendra Modi और Prime Minister रॉबर्ट फिको ने भारत-स्लोवाकिया के द्विपक्षीय संबंधों की पूरी समीक्षा की. दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, तकनीक और नवाचार, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, शिक्षा, संस्कृति, प्रतिभा के आदान-प्रदान और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के नए रास्तों पर चर्चा की. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में सुधार समेत कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया.”
–
एवाई/डीकेपी