बेटी तारा ज्यादातर मां माही विज के साथ रहती है, मैं इमरान हाशमी के मौसम में सलमान खान वाली जिंदगी जी रहा : जय भानुशाली

Mumbai , 11 जुलाई . टीवी Actor और होस्ट जय भानुशाली ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की. पत्नी माही विज से आधिकारिक तौर पर अलग होने के बाद उन्होंने बताया कि उनकी बेटी तारा किसके साथ रहती है. साथ ही उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर भी मजेदार अंदाज में जवाब देकर फैंस का दिल जीता.

दरअसल, जय भानुशाली ने अपने social media अकाउंट पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ (एएमए) सेशन रखा था. इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा, “तारा किसके साथ रहती है?”

इस सवाल का जवाब देते हुए जय भानुशाली ने कहा, “तारा ज्यादातर अपनी मम्मी के साथ रहती है और कभी-कभी मेरे साथ भी रहती है.”

इसी सेशन में एक अन्य फैन ने उनसे पूछा, “क्या आपकी गर्लफ्रेंड है?” इस पर जय ने अपने खास कॉमिक स्टाइल में जवाब दिया, “क्यों दुखती नस दबा रहे हो… इमरान हाशमी के मौसम में सलमान खान वाली जिंदगी जी रहा हूं.”

जय भानुशाली के इस मजाकिया जवाब से साफ इशारा मिला कि फिलहाल वह सिंगल हैं. उन्होंने खुद की तुलना Bollywood के सुपरस्टार सलमान खान से की, जिन्हें इंडस्ट्री के सबसे चर्चित बैचलर्स में गिना जाता है.

बता दें कि जय भानुशाली और माही विज ने साल 2011 में शादी की थी. इसी साल दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने अलग होने की घोषणा की. हालांकि, अलग होने के बावजूद, दोनों अपनी बेटी तारा की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं और अक्सर social media पर उसके साथ बिताए खास पलों की झलक भी साझा करते रहते हैं.

हाल ही में तारा अपनी मां माही विज के साथ Dubai घूमने गई थीं. वहीं, माही भानुशाली ने अपनी बेटी को मिनी कूपर कार भी गिफ्ट की, जिसकी काफी चर्चा हुईथी.

वीकेयू/एएस

Leave a Comment