
चंडीगढ़, 23 अप्रैल . पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने वेब सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ पर रोक लगाने की मांग की है. उन्होंने इस संबंध में Prime Minister Narendra Modi को पत्र भी लिखा है.
अपने पत्र में उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि पंजाब गुरुओं, ऋषियों और पीरों की भूमि है. जिस तरह से इस वेब सीरीज में एक खूंखार अपराधी को महिमामंडित करने का प्रयास किया गया है, वो पंजाब की गरिमा पर आघात है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया है. उन्होंने अपने social media पोस्ट एक्स के जरिए Prime Minister मोदी को लिखा पत्र भी साझा किया है.
पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने Prime Minister Narendra Modi से अनुरोध करते हुए कहा कि वो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और आईटी मंत्री को इस बात का निर्देश दें कि ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ वेब सीरीज पर रोक लगाई जाए, जिसमें एक खूंखार अपराधी का महिमामंडन किया गया है.
उन्होंने Prime Minister को लिखे अपने पत्र में कहा कि इस वेब सीरीज में एक ऐसे खूंखार अपराधी को महिमामंडित करने की कोशिश की गई है, जो कि कई तरह के जघन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है, जिसमें सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड प्रमुख रूप से शामिल है.
अमरिंदर सिंह राजा वांरिग ने अपने पत्र में पंजाब की भी तारीफ करते हुए कहा कि पंजाब एक पवित्र भूमि है. इसे देखते हुए हम सभी पंजाब के लोगों को इस तरह की वेब सीरिज से आपत्ति है. हम इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं.
उन्होंने अपने पत्र में Prime Minister के संदर्भ में कहा कि आपने खुद लंबा समय पंजाब में बिताया है. आप पंजाब के इतिहास और यहां की संस्कृति से बखूबी वाकिफ हैं. साथ ही, उन्होंने अपने पत्र में यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या पंजाब जैसी पवित्र भूमि की एक पहचान एक ऐसे खूंखार अपराधी के रूप में होनी चाहिए, जो कि पूर्व में कई तरह की आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा हो.
इसके अलावा, उन्होंने अपने पत्र में युवाओं को लेकर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि इस तरह के वेब सीरीज हमारे प्रदेश के युवाओं को बुरी तरह से प्रभावित कर सकते है. यही नहीं, ऐसे वेब सीरीज हमारे युवाओं को आपारधिक दुनिया में धकेलने का काम करेंगे.
साथ ही, उन्होंने पंजाब की विराट सांस्कृतिक इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि हमारे पंजाब को किसी परिचय की जरूरत नहीं है. पंजाब अपराधियों और गैंगस्टरों से जोड़कर देखा हमारे पंजाब और पंजाबियत का अपमान है. उन्होंने अपने पत्र में कहा कि इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए हम Prime Minister मोदी से मांग करते हैं कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और इस सीरीज पर रोक लगाने की दिशा में कदम उठाएं.
–
पीएम