बिहार में बंद सभी चीनी मिलें होंगी चालू, उद्योग का बिछ रहा जाल : सम्राट चौधरी

छपरा, 21 जनवरी . बिहार के उपChief Minister सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य की सभी बंद चीनी मिलें चालू कराई जाएंगी. प्रदेश में बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं ताकि बिहार के लोगों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़े.

उपChief Minister चौधरी ने Wednesday को कहा कि Government की प्राथमिकता है कि बिहार के युवाओं को अपने ही राज्य में काम मिले. इसके लिए उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है. बिहार में देश की सबसे अच्छी औद्योगिक नीति को लागू किया गया है. यहां उद्योग लगाने के लिए Government एक रुपए में जमीन उपलब्ध करा रही है. 15 दिनों में लोन मंजूर किया जा रहा है. इसके बाद बिहार में सेमीकंडक्टर तक की फैक्ट्रियां लग रही हैं.

सम्राट चौधरी ने कहा कि Chief Minister नीतीश कुमार यात्राओं के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने न्याय यात्रा, प्रगति यात्रा से लेकर समृद्धि यात्रा के माध्यम से जनता से सीधा संवाद कर बिहार के विकास की मजबूत नींव रखी है. इन यात्राओं के दौरान जनता की जरूरतों को समझकर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसे बुनियादी क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं.

सम्राट चौधरी Chief Minister नीतीश कुमार के साथ समृद्धि यात्रा के दौरान सारण पहुंचे थे. उन्होंने जनसंवाद करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में घर-घर बिजली पहुंचाने का सपना साकार हुआ है. एक समय था जब बिहार के शहरों में भी मुश्किल से पांच घंटे बिजली मिलती थी, लेकिन आज गांवों में चौबीस घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है. वर्तमान में एक करोड़ 90 लाख परिवारों को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है, जिससे लगभग एक करोड़ 70 लाख परिवारों का बिजली बिल शून्य हो गया है.

उन्होंने कहा कि जल्द ही छपरा में एयरपोर्ट का भी निर्माण कराया जाएगा, जिससे सारण और आसपास के जिलों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और व्यापार और पर्यटन को नई गति मिलेगी. अगले पांच वर्षों में एक करोड़ Governmentी नौकरी और रोजगार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. एनडीए Government जनता से किए हर वादे को पूरा करेगी और बिहार के विकास को समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी.

एमएनपी/एसके

Leave a Comment