उत्तर प्रदेश में शीत लहर को लेकर अलर्ट, जनपदों को कंबल खरीदने के आदेश जारी

Lucknow, 27 दिसंबर . उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी Government ने आमजन को राहत पहुंचाने के लिए व्यापक और सुनियोजित व्यवस्थाएं की हैं. प्रदेश के सभी जनपदों में रैन बसेरा, अलाव और कंबल वितरण की व्यवस्था को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है, ताकि ठंड से किसी भी नागरिक को असुविधा न हो.

प्रदेश Government ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शीतलहर के दौरान कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड से पीड़ित न रहे. जिला प्रशासन, नगर निकाय और संबंधित विभागों को पूरी संवेदनशीलता के साथ राहत कार्यों को संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं. प्रदेशभर में अब तक 1247 रैन बसेरे स्थापित किए जा चुके हैं. इन रैन बसेरों में 9949 जरूरतमंद लोग अब तक आश्रय ले चुके हैं. जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि रैन बसेरों में साफ-सफाई, गर्म पानी, प्रकाश और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

प्रदेश Government द्वारा शीतलहर से बचाव के लिए कंबल वितरण को प्राथमिकता दी गई है. पिछले तीन वर्षों में औसतन 10,65,889 कंबलों की खरीद की गई है. इस पर लगभग 44.38 करोड़ रुपए की औसत धनराशि व्यय हुई है. चालू व्यवस्था के अंतर्गत सभी जनपदों को 17.55 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की जा चुकी है.

75 जनपदों द्वारा कंबल खरीदने के लिए आदेश जारी किए जा चुके हैं. इनमें से 75 जनपदों में 3,78,884 कंबलों की आपूर्ति पूर्ण हो चुकी है. अब तक सभी जनपदों द्वारा 1,40,364 कंबलों का वितरण जरूरतमंदों को किया जा चुका है. शेष कंबलों को वितरण किया जा रहा है. ठंड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की भी व्यापक व्यवस्था की गई है.

सभी जनपदों को अलाव जलाने के लिए 1.75 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित की गई है. जनपदों में प्रतिदिन जलाए जा रहे अलावों की स्थिति की नियमित फीडिंग राहत पोर्टल पर की जा रही है, जिससे शासन स्तर पर सतत निगरानी बनी रहे. कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए Government द्वारा तकनीक का भी व्यापक उपयोग किया जा रहा है.

राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा सचेत ऐप एवं वेब पोर्टल के माध्यम से अब तक 33.27 करोड़ अलर्ट एसएमएस जारी किए जा चुके हैं. ये संदेश प्रभावित जनपदों के अधिकारियों के साथ-साथ आमजनमानस को भी भेजे गए हैं. इसके अतिरिक्त संबंधित विभागों जैसे यूपीडा, एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी द्वारा जिलाधिकारियों एवं जिला Police को ई-मेल के माध्यम से कोहरे से संबंधित अलर्ट लगातार जारी किए जा रहे हैं.

विकेटी/एएसएच

Leave a Comment