
रांची, 23 फरवरी . रांची से दिल्ली जा रहा रेड बर्ड एविएशन का एक विमान Monday देर शाम चतरा जिले में क्रैश हो गया. प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, यह विमान एक एयर एंबुलेंस था, जिसने रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. उड़ान के दौरान शाम 7.34 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से उसका संपर्क अचानक से टूट गया.
बताया जा रहा है कि विमान चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमाटांड़ गांव के समीप स्थित जंगल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, विमान में कुल सात लोग सवार थे. हालांकि, अब तक हताहतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. संपर्क टूटने के तुरंत बाद संबंधित एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. इसी बीच, जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने दावा किया कि राज्य Government पूरी गंभीरता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इरफान अंसारी ने लिखा, “रांची से दिल्ली जा रही चार्टर एंबुलेंस लापता, 5 लोग सवार. Jharkhand की राजधानी रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एक निजी चार्टर एंबुलेंस अचानक लापता हो गई है. जानकारी के अनुसार, विमान ने शाम करीब 7 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और रात 8:30 बजे के आसपास दिल्ली पहुंचना निर्धारित था. बताया जा रहा है कि एंबुलेंस विमान में मरीज और मेडिकल टीम समेत कुल पांच लोग सवार थे. उड़ान के कुछ समय बाद मौसम खराब हो गया, जिसके बाद एटीसी से संपर्क टूट गया. प्रारंभिक सूचना के अनुसार विमान की आखिरी लोकेशन लातेहार और पलामू के बीच जंगल क्षेत्र के ऊपर बताई जा रही है.”
उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर हैं. संभावित क्षेत्र में खोज और राहत अभियान तेज कर दिया गया है. अभी तक आधिकारिक रूप से किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की गई है.
इरफान अंसारी ने पोस्ट में आगे कहा, “मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी सुरक्षित हों और जल्द से जल्द राहत व बचाव कार्य सफल हो. राज्य Government पूरी गंभीरता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है.”
–
पीएसके