अहमदाबाद: अमित शाह ने श्री जगन्नाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन, पतंगोत्सव में भी शामिल हुए

Ahmedabad, 14 जनवरी . केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने Wednesday को उत्तरायण के पवित्र अवसर पर Ahmedabad स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन और गौ माता का पूजन किया. इसके साथ गृह मंत्री ने Ahmedabad के थलतेज स्थित गुरुद्वारा गोबिंद धाम में मत्था टेका और उत्तरायण के अवसर पर Ahmedabad में पतंगोत्सव में भी शामिल हुए.

उन्होंने social media पर इससे जुड़ी कई तस्वीरें भी शेयर कीं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि, “जय जगन्नाथ. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तरायण के पवित्र अवसर पर Ahmedabad स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ. महाप्रभु की कृपा देशवासियों पर सदैव बनी रहे.”

एक अन्य पोस्ट में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “सनातन धर्म में गौ माता की सेवा व पूजन का विशिष्ट महत्व है. आज उत्तरायण के अवसर पर Ahmedabad के श्री जगन्नाथ मंदिर में गौ माता का पूजन किया.” उन्होंने कहा कि उत्तरायण का पर्व पूरा Gujarat हर्षोल्लास के साथ मना रहा है. Ahmedabad के अर्जुन ग्रीन फ्लैट्स, नारणपुरा वार्ड में आयोजित सार्वजनिक पतंगोत्सव में शामिल होकर पतंग उड़ाई.

उन्होंने आगे कहा, “स्वसंस्कृति व स्वधर्म की रक्षा के लिए सरबंस दानी गुरु गोबिंद सिंह जी ने त्याग व बलिदान के जो आदर्श स्थापित किए थे, वे हर देशवासी के लिए आज भी प्रेरणास्रोत हैं. आज Ahmedabad के थलतेज में गुरुद्वारा गोबिंद धाम में मत्था टेक कर देशवासियों के कल्याण की कामना की.”

डीकेपी/

Leave a Comment