
हनोई, 12 जुलाई . वियतनाम के शीर्ष नेताओं ने Sunday को टूरिस्ट नाव हादसे के बाद भारतीय नेताओं के प्रति अपनी संवेदना जताई. इस हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई थी. उन्होंने India के लोगों और मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति जताई.
एन गियांग प्रांत के तट पर स्थानीय समयानुसार Saturday को खराब समुद्री हालात में एक टूरिस्ट स्पीडबोट पलट गई. इस घटना में 32 भारतीय पर्यटक, एक वियतनामी टूर गाइड और तीन क्रू सदस्य शामिल थे.
इस हादसे में 15 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. उन्नीस लोगों के सुरक्षित होने की खबर है, जबकि दो भारतीय नागरिकों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इंटेंसिव मेडिकल ट्रीटमेंट चल रहा है.
स्थानीय मीडिया आउटलेट वियतनाम न्यूज के अनुसार, President टो लैम ने Prime Minister ले मिन्ह हंग के साथ मिलकर हादसे को लेकर India की President द्रौपदी मुर्मू और Prime Minister Narendra Modi को अलग-अलग शोक संदेश भेजे.
अपने संदेशों में, वियतनामी नेताओं ने कहा कि देश में अधिकारी तुरंत सर्च-एंड-रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं, घायलों का मेडिकल इलाज सुनिश्चित कर रहे हैं, पीड़ितों के परिवारों को मदद दे रहे हैं और इस हादसे के बाद के हालात से निपटने के लिए भारतीय पक्ष के साथ करीबी तालमेल बनाए हुए हैं.
नेताओं ने यह भी बताया कि संबंधित एजेंसियों ने दुर्घटना का सही कारण पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.
वियतनाम न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, उसी दिन, वियतनाम के विदेश मंत्री ले होई ट्रुंग ने भी इस दुखद घटना के बाद विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को शोक संदेश भेजा.
इस बीच, स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फु क्वोक स्पेशल जोन की पीपुल्स कमेटी के चेयरमैन ट्रान मिन्ह खोआ ने कहा कि टूरिस्ट बोट के मालिक ने हर मरने वाले के परिवार को 1,000 अमेरिकी डॉलर और हर घायल पैसेंजर को 500 अमेरिकी डॉलर का मुआवजा देने पर सहमति जताई है.
उन्होंने आगे कहा कि एन गियांग प्रांत और फु क्वोक स्पेशल जोन के अधिकारी भी दुर्घटना में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति को 26 मिलियन वियतनामी डोंग, लगभग 1,000 अमेरिकी डॉलर की आर्थिक मदद देंगे; इसके अलावा लागू नियमों के तहत दूसरी मदद भी दी जाएगी.
खोआ के मुताबिक, Police अधिकारी, मेडिकल टीम और दूसरे संबंधित विभाग जांच पूरी करने, पीड़ितों की पहचान सत्यापित करने और केस से जुड़ी सभी जरूरी औपचारिकता पूरी करने के लिए प्राथमिकता पर काम कर रहे हैं.
उन्होंने आगे कहा कि अधिकारी जरूरी प्रक्रिया को पूरा करने और मरने वालों को India वापस लाने या उनके रिश्तेदारों की इच्छा के अनुसार दूसरा इंतजाम करने के लिए कूटनीतिक प्रतिनिधियों और पीड़ितों के परिवारों के साथ भी मिलकर काम कर रहे हैं.
–
केके/पीएम