
Mumbai , 12 जुलाई . देश के प्रतिष्ठित ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद Saturday-Sunday देर रात Mumbai Police और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही होटल की सुरक्षा बढ़ा दी गई और पूरे परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया.
हालांकि कई घंटों तक चली गहन जांच के बाद होटल से कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ. शुरुआती जांच में यह धमकी फर्जी पाई गई.
जानकारी के अनुसार, Saturday-Sunday रात करीब 12:13 बजे नवी Mumbai Police कंट्रोल रूम में एक व्यक्ति ने फोन कर दावा किया कि दाऊद ने ताज होटल में बम रखा है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए नवी Mumbai Police ने तुरंत यह जानकारी Mumbai Police के मुख्य कंट्रोल रूम को भेज दी.
अलर्ट मिलते ही कोलाबा Police, क्राइम ब्रांच और बम खोजी एवं निष्क्रियकरण दस्ते (बीडीडीएस) की टीमें तत्काल ताज होटल पहुंच गईं. सुरक्षा एजेंसियों ने होटल की मुख्य लॉबी, स्विमिंग पूल, विभिन्न हॉल, रेस्तरां, पार्किंग, बाहरी परिसर और अन्य संवेदनशील स्थानों की बारीकी से तलाशी ली.
लंबे समय तक चले सघन सर्च ऑपरेशन के बाद Police को होटल परिसर में कोई भी संदिग्ध सामान या विस्फोटक नहीं मिला. इसके बाद Police ने शुरुआती जांच में इस धमकी को फर्जी करार दिया.
Mumbai Police के अनुसार, तकनीकी जांच में पता चला है कि धमकी भरा कॉल नवी Mumbai के तुर्भे इलाके से किया गया था. Police ने कॉल करने वाले के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी पहचान कर ली है और उसे गिरफ्तार करने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है.
Mumbai Police ने बताया कि आरोपी का पता लगाने के लिए तुर्भे Police की भी मदद ली जा रही है. मामले की जांच जारी है और कॉल करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Police का कहना है कि किसी भी तरह की धमकी को गंभीरता से लिया जाता है. ऐसे मामलों में तुरंत सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाती है ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके.
–
वीकेयू/पीएम