बंगाल चुनाव के परिणाम आने के बाद चार मई को भाजपा की गलतफहमी दूर हो जाएगी: बाबुल सुप्रियो

हावड़ा, 29 अप्रैल . पश्चिम बंगाल चुनाव में Wednesday को दूसरे चरण के लिए 142 सीटों पर मतदान हुआ. टीएमसी सांसद बाबुल सुप्रियो ने हावड़ा में मतदान किया और चुनाव को ‘लोकतांत्रिक उत्सव’ करार दिया.

वोट डालने के बाद बाबुल सुप्रियो ने विश्वास जताया कि 4 मई को आने वाले नतीजे पूरी स्थिति को स्पष्ट कर देंगे और जो माहौल अभी बन रहा है, वही परिणामों में भी दिखेगा. उन्होंने टीएमसी Government के वापसी के संकेत दिए. उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि 4 मई को जब चुनाव के परिणाम आएंगे तो भाजपा की गलतफहमी दूर हो जाएगी.

सुप्रियो ने कहा कि मतदान करना एक विशेष अनुभव होता है और लोकतंत्र में यह हर नागरिक का अधिकार है.

उन्होंने बताया कि कई इलाकों से मतदान में गड़बड़ी की खबरें सामने आई हैं, लेकिन उनके क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. उनके अनुसार, यहां लगभग 90 प्रतिशत तक मतदान होने की बात सामने आ रही है, जो लोगों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ जगहों पर मतदाताओं में डर का माहौल बनाया गया है.

सुप्रियो ने कहा कि यदि कोई वोट नहीं डालता है तो उसे ‘बांग्लादेशी’ या ‘रोहिंग्या’ कहे जाने का डर दिखाया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है.

उन्होंने मतदाता सूची से लाखों लोगों के नाम हटाए जाने के मुद्दे पर भी सवाल उठाए. उनका कहना है कि यदि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को सूची से बाहर किया गया है तो पहले उनकी पहचान की जानी चाहिए थी. केवल आरोप लगाने या बयान देने से स्थिति स्पष्ट नहीं होती. कुछ मतदाताओं को उनके अधिकार से वंचित किया गया है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है.

4 मई को भाजपा की Government बनाने के दावे पर टीएमसी सांसद ने कहा कि सभी दलों को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन अंतिम निर्णय जनता के मत से ही होगा.

उन्होंने कहा कि टीएमसी Government की विभिन्न योजनाएं पहले से चल रही हैं और भाजपा के नए वादों की सच्चाई भी जल्द सामने आ जाएगी. सुप्रियो ने कहा कि 4 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment