पुडुचेरी एग्जिट पोल: एनडीए गठबंधन को बढ़त, कांग्रेस रह गई पीछे

New Delhi, 29 अप्रैल . केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सभी 30 सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान कराया गया. मतगणना 4 मई को होगी. Government बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 17 सीटों की जरूरत होगी. इस बीच अब एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ रहे हैं.

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है. एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए गठबंधन को 16 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस गठबंधन को 6 से 8 सीटें मिल सकती हैं. अन्य के खाते में 3 से 7 सीटें जा सकती हैं.

जेवीसी के एग्जिट पोल में भी भाजपा गठबंधन को 15 से 17 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस गठबंधन को 11 से 13 सीटें मिल सकती हैं. Actor विजय की पार्टी टीवीके को 1 से 2 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है.

पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में भी भाजपा गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है. इस सर्वे में गठबंधन को 15 से 18 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस गठबंधन को 6 से 8 सीटें मिल सकती हैं. अन्य को 1 से 12 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है.

बता दें कि पुडुचेरी की 30 निर्वाचित सीटों के अलावा विधानसभा में 3 सदस्य उपGovernor द्वारा नामित किए जाते हैं. पुडुचेरी में इस बार कुल 9,50,311 मतदाता थे. इनमें 4,46,361 पुरुष, 5,03,810 महिलाएं और 140 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे. इस चुनाव में कुल 294 उम्मीदवार मैदान में उतरे.

अगर मतदान प्रतिशत की बात करें तो पुडुचेरी में इस बार रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया. चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार कुल 89.83 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है.

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 में रिकॉर्ड मतदान ने यह साफ कर दिया कि इस बार मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर लोकतांत्रिक भागीदारी निभाई. अब 4 मई को मतगणना के बाद ही साफ होगा कि आखिर Government किसकी बनने वाली है. एग्जिट पोल के आंकड़े अंतिम परिणाम नहीं हैं. नतीजे 4 मई को मतगणना के बाद आएंगे, तब स्पष्ट हो पाएगा कि पुडुचेरी में किसकी Government बनने जा रही है.

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment