पीएम मोदी के बाद लोकसभा स्पीकर से मिले नीतीश कुमार, राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज

Patna, 5 अगस्त . बिहार के पूर्व Chief Minister और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने Wednesday को New Delhi स्थित संसद भवन में ओम बिरला से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की.

राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने इस मुलाकात की जानकारी social media प्लेटफॉर्म एक्स से शेयर करते हुए बताया कि संसद भवन में Lok Sabha अध्यक्ष से सौहार्दपूर्ण भेंट हुई. हालांकि, मुलाकात के दौरान किन विषयों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

पूर्व सीएम नीतीश कुमार की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब बिहार की राजनीति में हाल के घटनाक्रमों को लेकर लगातार चर्चाओं का दौर जारी है. Political जानकार इस मुलाकात को सामान्य शिष्टाचार भेंट मान रहे हैं, वहीं इसके समय को लेकर भी विभिन्न तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

इससे पहले बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आने के बाद पूर्व Chief Minister और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने New Delhi में Prime Minister Narendra Modi से भी मुलाकात की थी. उस मुलाकात के बाद बिहार की Political परिस्थितियों और राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की अटकलें लगाई गई थीं. हालांकि, Prime Minister और पूर्व Chief Minister की उस बैठक के संबंध में भी कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी.

अब Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला से Chief Minister की शिष्टाचार भेंट को भी Political हलकों में अहम माना जा रहा है. संसद भवन में हुई इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद इसे लेकर Political चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि, जदयू की ओर से इसे पूरी तरह औपचारिक और शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है.

गौरतलब है कि बिहार में हाल ही में संपन्न बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बाद राज्य की राजनीति में कई तरह की हलचल देखने को मिल रही है. ऐसे में पूर्व Chief Minister की दिल्ली में लगातार हो रही शीर्ष नेतृत्व से मुलाकातों पर Political दलों और विश्लेषकों की नजर बनी हुई है. फिलहाल, Lok Sabha अध्यक्ष और नीतीश कुमार की इस भेंट को औपचारिक शिष्टाचार मुलाकात के रूप में ही देखा जा रहा है, जबकि Political गलियारों में इसके संभावित निहितार्थों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है.

–

एमएनपी/एसके

Leave a Comment