सिनेमाघरों के बाद अब छोटे पर्दे पर कब्जा जमाने को तैयार ‘धुरंधर’, इस दिन वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

Mumbai , 7 मई . आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर हिंदी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में शानदार कमाई और दर्शकों की वाहवाही बटोरने के बाद टेलीविजन पर प्रसारित होने के लिए तैयार है. Thursday को मेकर्स न फिल्म के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर की जानकारी दी.

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ा क्लिप शेयर करते हुए लिखा, “बच्चों, तैयार हो जाओ. इस साल का सबसे धमाकेदार वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है. फिल्म ‘धुरंधर’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 30 मई को स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड-2 और कलर्स सिनेप्लेक्स पर शाम 7 बजे होगा.”

‘धुरंधर’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जो अपनी दमदार कहानियों और बेहतरीन तकनीकी समझ के लिए जाने जाते हैं. फिल्म की कहानी, दमदार डायलॉग्स और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स ने इसे साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बना दिया था. अब टीवी पर इसके प्रसारण से इसकी पहुंच देश के उन कोनों तक भी हो जाएगी, जहां लोग सिनेमाघर नहीं जा पाए थे.

आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म रोमांच और कूटनीतिक दांव-पेंच दिखाती है. फिल्म में Actor रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. उन्होंने फिल्म में एक ऐसे भारतीय जासूस की भूमिका अदा की है, जो Pakistan में खतरनाक मिशन पर जाता है.

फिल्म की कहानी रणवीर सिंह के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो Pakistan के ल्यारी क्षेत्र में आतंकवाद पर खुफिया जानकारी जुटाने के लिए जासूस के रूप में जाता है. यह फिल्म साल की वैश्विक और घरेलू स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शुमार थी.

फिल्म में दमदार कलाकारों की टोली है, जिनमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, राकेश बेदी, गौरव गेरा, संजय दत्त, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल अहम भूमिकाओं में थे. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के सभी कलाकारों को अलग पहचान मिली है.

एनएस/एबीएम

Leave a Comment