शादी के 10 साल बाद दिव्यांका-विवेक के घर गूंजेगी किलकारी, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Mumbai , 19 मार्च . टेलीविजन के मशहूर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया जिंदगी के नए पड़ाव की ओर बढ़ रहे हैं. एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही मां बनने वाली हैं. Thursday को उन्होंने सोशाल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म किया.

दरअसल, काफी समय से चर्चा चल रही थी कि दिव्यांका शादी के 10 साल बाद जल्द ही मां बनने वाली हैं, लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी. कपल ने Thursday को इंस्टाग्राम के जरिए इस खबर पर मुहर लगा दी.

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप वाली तस्वीरें पोस्ट कीं. इसमें दोनों एक दूसरे के साथ खोए नजर आ रहे हैं. कपल ने एक दूसरे से मैच करते हुए सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं, जो उनके बीच की खुशी को बयां कर रहा है.

एक तस्वीर में विवेक, दिव्यांका के पीछे खड़े होकर उन्हें गला लगाते नजर आ रहे हैं. दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को देख रहे हैं. तीसरी तस्वीर में विवेक छोटे-छोटे बच्चों के जूते पकड़े हुए दिख रहे हैं, जो उनके घर आने वाले बच्चे का संकेत है.

आखिरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के बहुत करीब हैं. विवेक प्यार से दिव्यांका के बेबी बंप को पकड़े हुए हैं और दोनों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा है.

दिव्यांका ने पोस्ट कर लिखा, “10 साल बाद कहानी में एक खूबसूरत मोड़. कुछ सफर जल्दी खत्म करने के लिए नहीं होते. वे साथ-साथ तैयार होने के लिए होते हैं और जब आपको लगता है कि आपकी कहानी पूरी हो गई…तभी जिंदगी उसमें सबसे सुंदर नया अध्याय जोड़ देती है.

Actress ने आगे लिखा, “अभी इस खुशी को महसूस कर रहे हैं…बिना वजह मुस्कुरा रहे हैं…दिल में ढेर सारी कृतज्ञता के साथ हम माता-पिता बनने वाले हैं.”

पोस्ट शेयर करने के बाद दिव्यांका के इंडस्ट्री के दोस्तों और कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी. कई लोगों ने हार्ट और फायर इमोजी कमेंट किए. Actress अदिती भाटिया, अनिता हसंनदानी, कृष्णा अभिषेक समेत कई कलाकारों ने कमेंट सेक्शन पर बधाई हो लिखा.

एनएस/वीसी

Leave a Comment