
Bhopal , 2 मई . कांग्रेस की Madhya Pradesh इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था के पूरी तरह गड़बड़ाने का आरोप लगाते हुए केंद्र Government से दखल देने की मांग की है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने प्रदेश में लगातार हो रहे बड़े हादसों, सामूहिक मौतों, किसानों की बदहाली, बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार तथा प्रशासनिक अव्यवस्था को लेकर Government पर निशाना साधा.
उन्होंने कहा कि Madhya Pradesh में शासन व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अब केंद्र Government को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए. पटवारी ने कहा कि प्रदेश में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें सामूहिक रूप से लोगों की जान जा रही है. यह केवल हादसे नहीं, बल्कि Government की लापरवाही से हो रही मौतें हैं. Political जिम्मेदारी पूरी तरह शून्य हो चुकी है.
जीतू पटवारी ने कहा कि वे इस गंभीर स्थिति को लेकर President एवं Prime Minister को पत्र लिख रहे हैं, ताकि Madhya Pradesh की विफल शासन व्यवस्था पर केंद्र Government संज्ञान ले. उन्होंने कहा कि प्रदेश में पानी तक सुरक्षित नहीं है, जहरीले पानी से लोगों की जान जा रही है. दवाइयों की लापरवाही से 26 बच्चों की मौत होना अत्यंत दुखद और शर्मनाक है. एनजीटी की आपत्तियों के बावजूद क्रूज संचालन किया गया, जिसकी लापरवाही से नौ लोगों की जान गई. बरगी डैम से जब शव निकाले जा रहे थे, उस समय Chief Minister राजभवन में लोक नृत्य देखने में व्यस्त थे. यह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है.
पटवारी ने कहा कि आदिवासी अंचलों में परिवहन व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क हादसों में लगातार आदिवासी भाइयों-बहनों की जान जा रही है. प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार और अत्याचार चरम पर है. अगर आज Madhya Pradesh में सर्वे करा लिया जाए तो 10 प्रतिशत लोग भाजपा को चुनेंगे और 90 प्रतिशत लोग कांग्रेस को. अब भाजपा Government की प्रदेश से उलटी गिनती शुरू हो चुकी है.
–
एसएनपी/डीकेपी