
Mumbai , 8 अगस्त . मराठी सिनेमा की मशहूर Actress प्राजक्ता माली ने Saturday को social media के माध्यम से अपने फैंस को वीगन बनने की जानकारी दी. Actress ने बताया कि यह फैसला उन्होंने सेहत से जुड़ी चिंताओं की वजह से लिया है.
Actress ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे मंदिर के बाहर सुंदर बेज रंग के पारंपरिक परिधान में नजर आ रही हैं. पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर के बाहर मुस्कुराते हुए पोज देती हुई वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
Actress ने बताया कि उन्होंने एक बड़ा फैसला लेने से पहले सिद्धिविनायक मंदिर और आई तलजाई माता मंदिर का आशीर्वाद लिया. तस्वीरें पोस्ट कर उन्होंने लिखा, “आज सुबह श्री सिद्धिविनायक और आई तलजाई माता का आशीर्वाद लिया और इसी पल से वीगन बनने का फैसला किया.”
प्रजक्ता ने आगे बताया कि यह फैसला उन्होंने अपनी मर्जी से नहीं बल्कि सेहत में सुधार की वजह से लिया है. उन्होंने लिखा, “मेरा शरीर दूध और दूध से बनी चीजों को अब बर्दाश्त नहीं कर रहा है, जिसकी वजह से लगातार खांसी हो रही है. अगर आगे चलकर मैं कॉफी और चाय न लेने की बात कह दूं तो हैरान मत होना. मेरा शरीर ‘तामसिक’ चीजों को भी अब मना कर रहा है.
अपनी बात को हल्के-फुल्के अंदाज में खत्म करते हुए एक्ट्रेस नेलिखा, “तो अब से मैं आधिकारिक तौर पर क्रूअल्टी फ्री हूं…कुछ झूठों और धोखा देने वालों को छोड़कर.”
प्राजक्ता माली की बात करें तो वह मराठी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं. उन्होंने स्टार प्रवाह के धारावाहिक ‘सुवासिनी’ से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की थी. फिर, ‘जुलुन यति रेशिमगथी’ में मेघना के किरदार से उन्हें घर-घर में विशेष पहचान और लोकप्रियता मिली. उन्होंने फिल्म ‘फुलवंती’ के जरिए बतौर निर्माता भी अपनी शुरुआत की और मुख्य भूमिका निभाई. इसके अलावा Actress ने ‘नाटकीच्या लग्नाला सावधान’ जैसे टेलीविजन शो में काम किया है, साथ ही ‘हम्पी’, ‘पार्टी’, ‘फूलवंती’ और ‘पावनखिंड’ जैसी फिल्मों से मराठी सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई है.
–
एनएस/वीसी