अवैध निर्माण पर कार्रवाई जरूरी, लेकिन अत्याचार नहीं चलेगा: सुरेंद्र राजपूत

Lucknow, 10 जनवरी . कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई, अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच समेत कई मुद्दों को लेकर प्रतिक्रिया दी.

अवैध निर्माण हटाने के मुद्दे पर सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि गैरकानूनी ढांचों पर कार्रवाई होनी ही चाहिए और कांग्रेस इसका विरोध नहीं करती. कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद इस मुद्दे पर बिल्कुल सही हैं. कोर्ट के आदेशों का अक्षरशः पालन होना चाहिए, लेकिन अदालत के आदेशों के नाम पर Police या प्रशासन की ताकत का गलत इस्तेमाल करना अक्षम्य अपराध है.

उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को रात 2:30 बजे उठाकर ले जाना या मारपीट करना किसी भी हाल में सही नहीं ठहराया जा सकता.

उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच को लेकर सुरेंद्र राजपूत ने केंद्र Government पर देर से कार्रवाई करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि Government की यह देरी शक पैदा करती है और ऐसा लगता है कि यह जांच हत्यारों को बचाने का रास्ता देने के लिए की जा रही है. कांग्रेस लंबे समय से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रही थी.

अयोध्या में नॉन-वेज भोजन को लेकर बनाए जा रहे नियमों पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अगर ऐसे नियम बनाए जा रहे हैं, तो Government को साफ करना चाहिए कि ये नियम किस आधार पर हैं.

उन्होंने सवाल किया कि ये नियम कितने कानूनी वर्षों, कितने धार्मिक वर्षों और कितने शास्त्रीय वर्षों से जुड़े हैं. उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या Chief Minister योगी आदित्यनाथ की Government शैव परंपरा को मानने वालों को मांसाहार से रोकना चाहती है.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ के social media पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सुरेंद्र राजपूत ने मशहूर शायर फिराक गोरखपुरी का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि फिराक गोरखपुरी भी गोरखपुर से थे और उन्होंने कहा था कि हिंदुस्तान की धरती पर दुनियाभर के लोग आकर बसे और उन्होंने मिलकर India का निर्माण किया. उन्होंने कहा कि India दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं, किसानों, हिंदुओं, मुसलमानों, सिखों और ईसाइयों का देश है और यही India की असली खूबसूरती है.

सुरेंद्र राजपूत ने आरोप लगाया कि भाजपा 2014 से इस खूबसूरती को खत्म करने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस ऐसा कभी नहीं होने देगी.

वीकेयू/वीसी

Leave a Comment