बिहार: रिल्स शॉट करने के दौरान हादसा, दो युवकों की नहर में गिरने से मौत

बेतिया, 7 जून . आज के दौर में रिल्स बनाने का चलन काफी बढ़ गया है और व्यूज बढ़ाने को लेकर लोग किसी भी हद को पार करने से नहीं चूक रहे हैं, जिसमे हादसे भी हो रहे हैं. ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से Sunday को सामने आया है जब दो युवक रिल्स शूट करने के दौरान गंडक नहर में गिर गए जिससे उनकी मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना मझौलिया के अमवा मझार स्थित गंडक नहर के 55 पुल बड़ा केवड़ा के समीप की है.

जानकारी के मुताबिक, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारी टोला गांव के निवासी धर्म कुमार और करण कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ अमवा मझार के समीप गंडक नहर के किनारे घूमने गए थे. इसी दौरान ये दोनों रिल्स बनाने के लिए वीडियो शूट करने लगे. वीडियो शूट करने में वे इतने मग्न हो गए कि वे फिसल कर नहर में गिर गए. आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन नहर के तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण दोनों को नहीं बचाया जा सका.

घटना की जानकारी मिलने के बाद Police तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को नहर से बाहर निकाला. Police मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है.

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं, मृतकों के परिजनों का रोकर बुरा हाल है. काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव नहर से बरामद कर लिए गए.

Police मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है. इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. जिला प्रशासन ने लोगों से नहर, नदी और जलाशयों के किनारे वीडियो शूट नहीं करने की अपील की है.

एमएनपी/एएसएच

Leave a Comment