
Mumbai , 5 मार्च . Samajwadi Party (सपा) के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिखा. इस पत्र के जरिए उन्होंने प्रदेश में वकीलों की सुरक्षा के लिए ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ लागू करने की मांग की.
अबू आजमी ने Chief Minister फडणवीस से मांग है कि Maharashtra में वकीलों की सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ (वकील संरक्षण कानून) लागू किया जाए. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से राज्य में वकीलों पर हमले, धमकी और हिंसा की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं.
सपा नेता ने अपने पत्र में कहा कि वकील न्याय-व्यवस्था का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और अदालतों में कानून के तहत लोगों को न्याय दिलाने का काम करते हैं. ऐसे में अगर वकील ही खुद को असुरक्षित महसूस करेंगे, तो न्याय-व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ेगा. Government ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाए हैं. उसी तरह वकीलों की सुरक्षा के लिए भी एक मजबूत कानून बनाना समय की जरूरत है.
उन्होंने कहा कि बार काउंसिल ऑफ Maharashtra एंड गोवा ने भी काफी पहले इसका मसौदा Government को दिया है, लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. दूसरे राज्यों का उदाहरण देते हुए सपा नेता ने कहा कि Rajasthan जैसे राज्यों में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जा चुका है. इसलिए मेरी मांग है कि Maharashtra में भी जल्द से जल्द यह कानून लागू किया जाए, ताकि वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और वे बिना डर के अपना काम कर सकें.
–
पीएसके