
New Delhi, 28 अप्रैल . गृहमंत्री अमित शाह ने India के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा Tuesday को तुर्की से ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को वापस लाने की कार्रवाई की सराहना की. उन्होंने कहा कि देश में ड्रग माफिया और नार्को सिंडिकेट के खिलाफ Government की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लगातार जारी है और इस दिशा में एजेंसियां मजबूती से काम कर रही हैं.
अमित शाह ने social media अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया, “India के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने आज तुर्की से कुख्यात ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को वापस लाने में एक बड़ी सफलता हासिल की है. मोदी Government के ड्रग कार्टेल को पूरी तरह से खत्म करने के मिशन के तहत हमारी नार्को रोधी एजेंसियों ने वैश्विक एजेंसियों के एक मजबूत नेटवर्क के जरिए सीमाओं के पार भी अपनी पकड़ बना ली है. अब वे कहीं भी छिप जाएं, ड्रग सरगनाओं के लिए कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है.”
ड्रग्स के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े बड़े नामों में शामिल सलीम डोला को Tuesday को आखिरकार India लाया गया. माना जाता है कि वह दाऊद इब्राहिम का करीबी रहा है और लंबे समय से ड्रग तस्करी के धंधे में सक्रिय था. सलीम को दिल्ली के टेक्निकल एयरपोर्ट पर डिपोर्ट किया गया, जहां से खुफिया एजेंसियों ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया.
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई भारतीय एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर किए गए एक बड़े ऑपरेशन का हिस्सा थी. सलीम डोला को तुर्की के इस्तांबुल में स्थानीय Police और खुफिया इकाइयों ने गिरफ्तार किया था. उसकी गिरफ्तारी इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर हुई, जिसे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अनुरोध पर जारी किया गया था.
बताया जा रहा है कि सलीम डोला को एक विशेष विमान से दिल्ली लाया गया और फिलहाल उससे यहीं पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसियां उससे अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी और उससे जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हैं. आगे की प्रक्रिया के तहत उसे Mumbai स्थित एनसीबी को सौंपा जा सकता है, जहां उससे जुड़े कई मामलों में गहराई से पूछताछ होगी. माना जा रहा है कि उसकी गिरफ्तारी से ड्रग तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है.
–
पीआईएम/वीसी