पीएम मोदी के दौरे के लिए ‘दुल्हन’ की तरह सजी वाराणसी, सीएम योगी आदित्यनाथ और नितिन नवीन ने की काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा

वाराणसी, 28 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi के दो दिवसीय दौरे से पहले वाराणसी पूरी तरह सजकर तैयार हो चुकी है. उनके आगमन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और प्रमुख मार्गों को विशेष रूप से सजाया गया है. बताया जा रहा है कि जिन रास्तों से Prime Minister गुजरेंगे, उन्हें गेरूआ रंग से सजाया गया है, जिससे काशी दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही है.

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर कार्यक्रमों की शुरुआत की.

Prime Minister मोदी आज शाम करीब 4 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे सीधे बरेका परिसर स्थित जनसभा स्थल के लिए रवाना होंगे. यहां वे “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम के तहत लगभग 50 हजार महिलाओं को संबोधित करेंगे.

Prime Minister इस दौरे के दौरान करीब 6300 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. इनमें सिग्नेचर ब्रिज सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं. इसके अलावा वे दो अमृत India ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और कुल 163 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. इन परियोजनाओं को वाराणसी के विकास के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.

इस दौरान वह बनारस से पुणे (हडपसर) और अयोध्या से Mumbai (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) के लिए दो नई अमृत India एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे.

Prime Minister के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. करीब 2000 Policeकर्मियों की तैनाती की गई है, जिनमें 700 से अधिक महिला Policeकर्मी शामिल हैं. इसके अलावा cctv कैमरों और एंटी ड्रोन सिस्टम के जरिए निगरानी रखी जाएगी. अत्याधुनिक हथियारों से लैस क्यूआरटी और एटीएस टीमों को भी तैनात किया गया है, ताकि सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो.

कार्यक्रम के बाद Prime Minister बरेका गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे. अगले दिन सुबह वे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए रवाना होंगे. इस दौरान उनका लगभग 12 किलोमीटर लंबा रोड शो भी प्रस्तावित है, जिसमें वे लोगों का अभिवादन करते हुए मंदिर तक पहुंचेंगे.

Prime Minister के इस दौरे को लेकर काशी के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी ताकत लगा रहे हैं, जिससे यह दौरा Political और विकास दोनों ही दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, Chief Minister योगी आदित्यनाथ, Governor आनंदीबेन पटेल, उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहेंगे.

एसएके/वीसी

Leave a Comment