अभिषेक बनर्जी अपना किया हुआ भोग रहे, जनता का निर्णय सर्वोपरि: रामकृपाल यादव

Patna, 2 जून . बिहार Government में मंत्री रामकृपाल यादव ने उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने ठीक ही कहा है. गाय को माता के समान हम लोग मानते हैं और पूजा करते हैं. गाय पशुधन है, हम लोगों को अमृत देती है. गाय का आदर, सम्मान और रक्षा करना हम सब लोगों का कर्तव्य है. इसलिए Government हर स्तर पर विचार कर रही है और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है कि पशुधन का नुकसान न हो.

से बातचीत करते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि जो लोग गाय को माता नहीं समझते वे माता विरोधी हैं. जो माता का अपमान करेगा उसको माफ नहीं किया जाएगा. उनको ईश्वर ही माफ नहीं करेगा. गाय का पूजा करना हम सभी लोगों का नैतिक दायित्व है. गाय अमृत देती है. अमृत देने वालों को कोई नुकसान पहुंचाएगा तो उसको माफ नहीं किया जाएगा.

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर कोलकाता में विरोध प्रदर्शन को लेकर रामकृपाल ने कहा कि टीएमसी की Government को बंगाल की जनता ने हटा दिया, लेकिन अभिषेक बनर्जी और इनके कुछ लोग जनता के आक्रोश से बच नहीं पा रहे हैं. इनके खिलाफ चोर-चोर के नारे लगाए जा रहे हैं. मेरा मानना है कि जन आक्रोश को कोई रोक नहीं सकता.

उन्होंने कहा कि बंगाल में जिस तरह से अभिषेक बनर्जी की गुंडागर्दी थी, अत्याचार था, उसी का परिणाम है. उनको भोगना पड़ेगा. ममता बनर्जी रोती रहें, इससे क्या फायदा होने वाला है? जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है. इनको हार स्वीकार करना चाहिए और घर में बैठ जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि टीएमसी के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो गया है. टीएमसी डूबती हुई नाव है. जो सवार करेगा, वह नदी में डूब जाएगा. उसका भविष्य खत्म हो गया है.

एसडी/वीसी

Leave a Comment