कोलकाता में विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर मामले में सीआईडी के सामने पेश हुए अभिषेक बनर्जी

कोलकाता, 14 जून . तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और Lok Sabha सांसद अभिषेक बनर्जी Sunday को विधायक हस्ताक्षर विवाद (सिग्नेचर मिसमैच) मामले में पूछताछ के लिए एक बार फिर पश्चिम बंगाल Police के सीआईडी मुख्यालय पहुंचे.

सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी को दोपहर 12 बजे तक उपस्थित होने को कहा था. हालांकि, तृणमूल सांसद निर्धारित समय से पहले ही सीआईडी कार्यालय पहुंच गए.

कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस मामले में राज्य Police की खुफिया शाखा की जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था. अदालत ने यह भी कहा था कि अगले दो सप्ताह तक सीआईडी उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगी.

अभिषेक बनर्जी Sunday को सीआईडी कार्यालय पहुंचे. उन्होंने पहले रिसेप्शन पर जाकर अपना पहचान पत्र दिखाया और उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर किए. इसके बाद वह कार्यालय के अंदर गए. इस दौरान परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अतिरिक्त Police बल और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है.

इससे पहले अभिषेक बनर्जी 11 जून को भी हस्ताक्षर जालसाजी मामले में पूछताछ के लिए सीआईडी कार्यालय पहुंचे थे. उस दिन उनसे करीब साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ की गई थी. पूछताछ के बाद वह रात में कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास गए थे.

सीआईडी ने उन्हें दोबारा Sunday को पेश होने के लिए कहा था. अभिषेक बनर्जी को Monday और Tuesday को भी अलग-अलग मामलों में पूछताछ का सामना करना है.

Monday (15 जून) को उन्हें पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती (कैश-फॉर-स्कूल-जॉब) घोटाले के मामले में Enforcement Directorate (ईडी) के सॉल्ट लेक स्थित कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है. ईडी ने उन्हें इस मामले में 3 जून को नोटिस जारी किया था.

वहीं, Tuesday (16 जून) को उन्हें एक अन्य मामले में फिर सीआईडी मुख्यालय में पेश होना है. इस मामले में उन पर हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकाने और हिंसा भड़काने का आरोप है. इस संबंध में सीआईडी अधिकारियों ने उन्हें 12 जून की शाम को नोटिस दिया था.

हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वह Monday और Tuesday को संबंधित जांच एजेंसियों के समक्ष पेश होंगे या नहीं. फिलहाल इन दोनों मामलों में Police कार्रवाई से उन्हें हाईकोर्ट की कोई राहत प्राप्त नहीं है.

एएमटी/पीएम

Leave a Comment