राष्ट्रपति मुर्मु से मिलेंगे भगवंत मान समेत ‘आप’ विधायक, कहा- लोकतंत्र बचाने के लिए मुलाकात

चंडीगढ़, 5 मई . पंजाब की राजनीति में जारी हलचल के बीच Chief Minister भगवंत मान आम आदमी पार्टी के कई विधायकों के साथ New Delhi में President द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करने जा रहे हैं. इस मुलाकात से पहले भगवंत मान समेत पंजाब Government के मंत्रियों ने इसकी जानकारी दी है. आप विधायकों की इस मुलाकात को पार्टी छोड़ने वाले राज्यसभा सांसदों के मुद्दे से जोड़कर देखा जा रहा है.

दिल्ली रवाना होने से पहले पंजाब के Chief Minister भगवंत मान ने कहा, “मुझे लगता है कि President हमारी चिंताओं को सुनेंगी. President संविधान की संरक्षक हैं. इसलिए, संविधान की रक्षा करना उनकी ज़िम्मेदारी है. वह देश की संवैधानिक प्रमुख हैं.”

आम आदमी पार्टी के विधायकों के President से मिलने पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “आप के सभी 95 विधायक India के President से मिलने जा रहे हैं. हम उनसे अनुरोध करेंगे कि वे संविधान से मिली शक्तियों का इस्तेमाल करें. यहां रिकॉल का कॉन्सेप्ट इस्तेमाल होना चाहिए. भाजपा की देश के लोकतंत्र को तोड़ने की कोशिश और संविधान पर हमले को सिर्फ पंजाब ही रोक सकता है. पंजाब लोकतंत्र को वापस लाने के लिए लड़ेगा.”

पंजाब के मंत्री हरदीप सिंह मुंडियन ने कहा, “हम President से मिलने जा रहे हैं, क्योंकि जिन लोगों ने पार्टी छोड़ दी है, उन्हें पंजाब से राज्यसभा सदस्य बने रहने का कोई अधिकार नहीं है.”

पंजाब के मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा, “आज, हमारे Chief Minister भगवंत मान के नेतृत्व में, हम India के President से मिलने जा रहे हैं.”

पंजाब के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा, “हम ऐसी कोई मांग नहीं करेंगे जो संविधान के दायरे से बाहर हो. पंजाब के लोगों में भारी गुस्सा है, इसलिए आज Chief Minister भगवंत मान के नेतृत्व में हम India की President से मिलेंगे और अपना अनुरोध प्रस्तुत करेंगे.”

आप नेता और राज्य जनरल सेक्रेटरी बलतेज पन्नू ने कहा, “India की President द्रौपदी मुर्मु से मिलेंगे. President को बताया जाएगा कि कैसे पार्टी और विधायकों ने इन सात सांसदों को राज्यसभा में भेजा, लेकिन उन्होंने पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा. यह कोई ताकत दिखाने का काम नहीं है, अभी विधानसभा का सेशन हुआ है. उसमें सभी ने Chief Minister भगवंत मान की चेयरमैनशिप पर भरोसा जताया, इसलिए हमें बार-बार ताकत दिखाने की जरूरत नहीं है. लेकिन यह हमारा मौलिक अधिकार है कि हम President से मिलें और उन्हें बताएं कि यहां क्या परिस्थिति है.”

एसएके/एएस

Leave a Comment