
Mumbai , 20 अगस्त . Actress अहाना कुमरा ने हाल ही में परिवार और दोस्तों के साथ वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए. Thursday को उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा की झलक शेयर की. Actress ने बताया कि उनके कुछ दोस्तों की वजह से ये खास यात्रा सफल हो पाई.
Actress अहाना कुमरा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे अपने माता-पिता, Actor सनी हिंदुजा, उनकी पत्नी शिंजिनी रावल के साथ नजर आ रही हैं. Actress ने बताया कि काशी में उनके पिता का पुराना घर भी है, जिस वजह से यात्रा और भी खास हो गई थी.
Actress ने लिखा, “कुछ यात्राएं सिर्फ यात्रा नहीं होतीं, बल्कि आशीर्वाद होती हैं. श्रावण मास में मम्मी-पापा के साथ काशी विश्वनाथ में महादेव का आशीर्वाद लेने का अवसर प्राप्त हुआ.”
अहाना कुमरा ने बताया कि काशी में उनका पैतृक घर है, जिसे देख पिता की पुरानी यादें फिर से जीवंत हो गईं. Actress ने लिखा, “चूंकि वाराणसी में पापा का घर है, तो उनका बचपन आंखों के सामने जिंदा हो गया. पापा को ऐसे खुश देखकर ये सफर और भी ज्यादा खास बन गया. वहां पापा के साथ में घूमना, पूजा करना और इस तरह की हसीन यादें बनाना, तो मानो ऊपर वाले की ओर से दिया गया सबसे अच्छा तोहफा है.”
अहाना कुमरा ने Actor सनी हिंदुजा, उनकी पत्नी शिंजिनी रावल, अभिषेक जालन और सुच्ची जग्गी कपूर को उनकी यात्रा को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया. Actress ने लिखा, “और ये सब मेरे भांजे के बर्थडे वाले दिन हुआ, तो और भी जादू जैसा लगा. मैं दिल से आभारी हूं आप सबकी और ऊपर वाले की. कुछ आशीर्वाद ऐसे होते हैं जिन्हें हमेशा दिल में संभाल कर रखना चाहिए. हर हर महादेव.”
Actress अहाना कुमरा एक प्रतिष्ठित परिवार से आती हैं. उनके पिता सुशील कुमरा ल्यूपिन लिमिटेड (दवा क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी) के पूर्व उपाध्यक्ष हैं, जबकि मां सुरेश कुमरा वाराणसी की पूर्व डीएसपी रह चुकी हैं. उन्हें President पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है.
–
एनएस/वीसी