
Lucknow, 18 मार्च . ‘नव निर्माण के 9 वर्ष’ पुस्तक के विमोचन अवसर पर Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में बीते नौ वर्षों के बदलावों का विस्तृत उल्लेख किया.
उन्होंने कहा कि प्रदेश आज कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है, जहां न भय है, न तनाव और न ही दंगों का कोई खतरा. पहले जहां त्योहारों के दौरान अव्यवस्था और कर्फ्यू जैसी स्थिति बन जाती थी, वहीं अब नवरात्रि और रमजान जैसे पर्व पूरी शांति और सौहार्द के साथ मनाए जा रहे हैं. ईद और अलविदा की नमाज भी शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रही है, जो प्रदेश में मजबूत होती सुरक्षा व्यवस्था का प्रमाण है.
Chief Minister ने कहा कि यह परिवर्तन केवल माहौल तक सीमित नहीं है, बल्कि Government की नीयत, नीति और निरंतर प्रयासों का परिणाम है. प्रदेश में अब नागरिक निर्भय होकर अपने धार्मिक स्थलों पर जा रहे हैं और सामाजिक विश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. उन्होंने 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता का अभाव था, लेकिन अब इसे पूरी तरह बदल दिया गया है.
Government की उपलब्धियों को गिनाते हुए Chief Minister ने बताया कि पिछले नौ वर्षों में 9 लाख से अधिक Governmentी नौकरियां दी गई हैं, जिनमें 2.19 लाख से अधिक Policeकर्मियों की भर्ती शामिल है. इससे प्रदेश की कानून-व्यवस्था को मजबूत आधार मिला है. उन्होंने कहा कि Police प्रशिक्षण क्षमता में भी व्यापक वृद्धि हुई है और अब 60,244 नए Policeकर्मियों को प्रदेश के भीतर ही प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इनमें 20 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जो महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
Chief Minister ने Police सुधारों का उल्लेख करते हुए बताया कि कमिश्नरेट प्रणाली को सात जनपदों में लागू किया गया है और प्रत्येक जिले में साइबर थानों की स्थापना की गई है. साथ ही फॉरेंसिक साइंस लैब, स्टेट फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट और स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (एसएसएफ) का गठन कर Policeिंग को आधुनिक बनाया गया है. पीएसी की 34 कंपनियों को पुनर्जीवित किया गया है और पहली बार तीन महिला बटालियन—वीरांगना ऊदा देवी पासी, झलकारी बाई और अवंती बाई लोधी—के नाम पर गठित की गई हैं.
महिला कल्याण के क्षेत्र में भी Government ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. Chief Minister ने बताया कि 1.75 लाख से अधिक बेटियों को Governmentी नौकरी मिली है और 1.10 करोड़ से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका से जुड़ी हैं. Chief Minister कन्या सुमंगला योजना के तहत जन्म से स्नातक तक 25 हजार रुपये का सहयोग दिया जा रहा है, जबकि सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अब तक पांच लाख बेटियों का विवाह संपन्न कराया गया है.
उन्होंने बताया कि 1.06 करोड़ से अधिक परिवारों को पेंशन दी जा रही है और इसमें वृद्धि का निर्णय जल्द लिया जाएगा. इसके अलावा युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और तकनीकी सशक्तीकरण के लिए टेबलेट वितरण जैसी योजनाएं भी चलाई जा रही हैं. Chief Minister ने कहा कि इन सभी प्रयासों के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश आज बेहतर कानून-व्यवस्था, विकास और जनविश्वास का मजबूत मॉडल बनकर उभरा है.
–
विकेटी/एएस