
New Delhi, 25 जून . Jharkhand से हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित सांसद परिमल नाथवाणी ने Thursday को उच्च सदन के सदस्य के रूप में अपने चौथे कार्यकाल की शपथ ली. शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने इसे सार्वजनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए Jharkhand की जनता, एनडीए नेतृत्व और अपने समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया.
राज्यसभा सदस्यता की शपथ लेने के बाद नाथवाणी ने कहा कि यह अवसर उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी लेकर आया है. उन्होंने कहा कि वह तीसरी बार अपनी कर्मभूमि Jharkhand का राज्यसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और जनता द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा संदेश में उन्होंने कहा कि यह जनादेश राज्य में ग्रामीण आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य सेवाओं, कौशल विकास और रोजगार सृजन से जुड़े प्रयासों को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि Jharkhand के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता पहले से अधिक मजबूत हुई है. शपथ ग्रहण के बाद परिमल नाथवाणी ने Prime Minister Narendra Modi से शिष्टाचार मुलाकात भी की.
इस दौरान उन्होंने राज्यसभा चुनाव में मिले समर्थन के लिए Prime Minister और एनडीए नेतृत्व का आभार जताया. मुलाकात के दौरान Jharkhand के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई. नाथवाणी ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि Prime Minister के राष्ट्र निर्माण के विजन और मार्गदर्शन से उन्हें लगातार प्रेरणा मिलती है.
इसी प्रेरणा के साथ वह Jharkhand में विकास परियोजनाओं को गति देने और राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से उठाने का प्रयास करेंगे. उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवाणी Jharkhand से पुनर्निर्वाचित हुए हैं. यह उनका चौथा राज्यसभा कार्यकाल है. इससे पहले भी वह उच्च सदन में दो बार Jharkhand का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और विभिन्न विकासात्मक तथा सामाजिक पहलों से जुड़े रहे हैं.
–
एसएनसी/डीएससी