
चंडीगढ़, 16 मई . पंजाब Government शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसी क्रम में Chief Minister भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य के 72 Governmentी स्कूल शिक्षकों का चौथा प्रतिनिधिमंडल Friday को फिनलैंड के लिए रवाना हो गया. ये शिक्षक वहां आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, नए शैक्षिक उपकरणों और बेहतर शिक्षा पर प्रशिक्षण लेंगे.
इस मौके पर Chief Minister भगवंत मान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “आज 72 शिक्षक नए तरीके की शिक्षण पद्धति और नए शैक्षिक उपकरणों में प्रशिक्षण लेने के लिए फिनलैंड रवाना हो गए हैं. हम शिक्षा को पूरी तरह बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि यह चौथा बैच है, जो फिनलैंड जा रहा है. उन्होंने कहा, “Chief Minister भगवंत मान शिक्षा पर सबसे ज्यादा ध्यान देने वाले Chief Minister हैं. वे शायद देश के इकलौते Chief Minister हैं, जो कक्षा 8, 10 और 12 के टॉपर्स को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद व्यक्तिगत रूप से अपने आवास पर आमंत्रित करते हैं और सम्मानित करते हैं.”
प्रतिनिधिमंडल में शामिल एक शिक्षक ने कहा, “हमारा मुख्य फोकस शिक्षण पद्धति पर रहेगा. पहला बैच वापस आ चुका है. उन्होंने अपने अनुभव साझा किए हैं, जिनसे हमें बहुत मदद मिली है. हम फिनलैंड में प्ले-वे मेथड, बाल-केंद्रित शिक्षा और बच्चों के समग्र विकास से जुड़ी नई तकनीकों को सीखेंगे.”
एक अन्य शिक्षिका ने बताया, “फिनलैंड के स्कूलों में इस्तेमाल होने वाले खेल-खेल में सिखाने वाले तरीके और बाल-केंद्रित दृष्टिकोण हमारे पंजाब के Governmentी स्कूलों में पहले से ही कुछ हद तक लागू हैं. वहां से और बेहतर तरीके सीखकर हम इन्हें अपने यहां और प्रभावी ढंग से लागू करेंगे. इससे बच्चों की सीखने की प्रक्रिया और भी बेहतर होगी.”
शिक्षकों का कहना है कि फिनलैंड विश्व में शिक्षा की गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध है. वहां से लौटकर वे जो भी नई बातें सीखेंगे, उन्हें पंजाब के Governmentी स्कूलों में लागू किया जाएगा, जिससे छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सके.
–
एससीएच/डीकेपी