Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

50 हजार के इनामी अपराधी की गिरफ्तारी, गोल्फ लिंक्स डकैती मामले में बड़ी सफलता

50 हजार के इनामी अपराधी की गिरफ्तारी, गोल्फ लिंक्स डकैती मामले में बड़ी सफलता

New Delhi, 2 नवंबर . दिल्ली Police की क्राइम ब्रांच ने राष्ट्रीय राजधानी के पॉश गोल्फ लिंक्स इलाके में एक व्यवसायी के घर पर हुई सशस्त्र डकैती में शामिल 22 वर्षीय वांछित 50 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है.

आरोपी की पहचान सुशील कुमार के रूप में हुई है, जिसे क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन एंड किडनैपिंग सेल (एईकेसी) द्वारा चलाए गए एक व्यापक अभियान के बाद बिहार के मधुबनी जिले से गिरफ्तार किया गया.

Police के अनुसार, मामला 16 अप्रैल का है, जब सात से आठ सशस्त्र हमलावरों का एक समूह गोल्फ लिंक्स के 187 स्थित 76 वर्षीय व्यवसायी अशोक चावला के घर में घुस गया. तलवारों और अन्य घातक हथियारों से लैस हमलावरों ने परिवार के सदस्यों पर हमला किया और उन्हें धमकाया, जिसके बाद वे लगभग 30-35 लाख रुपए नकद और आभूषण लेकर फरार हो गए.

जांच में पता चला कि डकैती कथित तौर पर सुशील कुमार की मिलीभगत से की गई थी, जिसे हाल ही में उस घर में घरेलू नौकर के रूप में नियुक्त किया गया था.

घटना के बाद, तुगलक रोड Police स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 311/61(2) के तहत First Information Report संख्या 29/2026 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया.

छह सह-आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन सुशील कुमार गिरफ्तारी से बच निकला. इसके बाद, अदालत ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 84 के तहत कार्रवाई शुरू की. अपराध की गंभीरता को देखते हुए 22 अक्टूबर को उसकी गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने वाले को 50,000 रुपए का नकद इनाम घोषित किया गया.

इसके बाद क्राइम ब्रांच ने अपनी टीमों को दिल्ली और अन्य राज्यों में सक्रिय वांछित और फरार अपराधियों का पता लगाने का काम सौंपा.

तकनीकी निगरानी और लगातार जमीनी स्तर पर खुफिया जानकारी जुटाने के प्रयासों से सफलता मिली. आरोपी के बिहार में छिपे होने की विशिष्ट सूचनाओं के आधार पर एसीपी पंकज अरोरा की देखरेख में और डीसीपी संजीव कुमार यादव के समग्र पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टर वीर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

सब-इंस्पेक्टर इमरान और अंकुर के नेतृत्व वाली इस टीम में एएसआई दीपचंद और उमेश कुमार और हेड constable योगराज, मनोज, संदीप, मनीष, मुकेश चौधरी और अनूप शामिल थे.

–

एमएस/

Share