छत्तीसगढ़: चावल की बोरियों के बीच छिपाकर ले जाए जा रहे 120.960 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद, 3 नवंबर . छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में Police ने ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कंटेनर वाहन में चावल की बोरियों के बीच छिपाकर ले जाए जा रहे 120.960 किलोग्राम गांजा जब्त किया है. इस मामले में उत्तर प्रदेश के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.
बरामद गांजे की कीमत करीब 60.48 लाख रुपए बताई गई है, जबकि कंटेनर और अन्य सामान सहित कुल जब्ती एक करोड़ रुपए से अधिक की है.
Police अधीक्षक कार्यालय महासमुंद से जारी जानकारी के अनुसार, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और सरायपाली थाना Police को सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में भारी मात्रा में गांजा Odisha से छत्तीसगढ़ के रास्ते रायपुर की ओर ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर Police टीम ने खम्हारपाली आरटीओ बैरियर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध कंटेनर वाहन को रोक लिया.
पूछताछ में वाहन सवारों ने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के निवासी अमनदीप (27) और लल्लू यादव (24) के रूप में बताई. कंटेनर में चावल की बोरियां लदी होने की जानकारी दी गई, लेकिन संदेह होने पर Police ने वाहन की तलाशी ली.
तलाशी के दौरान करीब 300 चावल की बोरियों के बीच चार बोरियों में छिपाकर रखे गए 117 पैकेट बरामद किए गए. जांच में 120.960 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 60 लाख 48 हजार रुपए आंकी गई है.
Police ने आरोपियों के कब्जे से गांजे के अलावा लगभग 30 लाख रुपए मूल्य का कंटेनर वाहन और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. कुल मिलाकर एक करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है.
इस मामले में सरायपाली थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
Police ने बताया कि मामले में ‘फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक’ की जांच जारी है. गांजे की सप्लाई चेन, स्रोत, गंतव्य और वित्तीय नेटवर्क का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है. एएनटीएफ और सरायपाली Police की संयुक्त कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है.
–
एएसएच/डीकेपी


