Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘ऑपरेशन रिजीम चेंज’ पर गरमाई सियासत, सीएम धामी बोले- देश को अस्थिर करने की साजिश बर्दाश्त नहीं

‘ऑपरेशन रिजीम चेंज’ पर गरमाई सियासत, सीएम धामी बोले देश को अस्थिर करने की साजिश बर्दाश्त नहीं

‘ऑपरेशन रिजीम चेंज’ पर गरमाई सियासत, सीएम धामी बोले- देश को अस्थिर करने की साजिश बर्दाश्त नहीं

देहरादून, 3 नवंबर . भाजपा के ‘ऑपरेशन रिजीम चेंज’ स्टिंग ऑपरेशन को लेकर देशभर में सियासी घमासान तेज हो गया है. उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने भी इस मामले पर कड़ा रुख अपनाया है. सीएम धामी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भाजपा के आधिकारिक हैंडल से किए गए एक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए साजिशकर्ताओं पर निशाना साधा.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पोस्ट में लिखा, “लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर देश की शांति, सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक संस्थाओं को अस्थिर करने की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. ‘ऑपरेशन रिजीम चेंज’ स्टिंग में राष्ट्र में अशांति फैलाने के कई गंभीर पहलुओं को उजागर किया गया है.”

उन्होंने आगे लिखा कि देश की जनता सब समझती है. विरोध के नाम पर अराजकता फैलाने, Police की छवि धूमिल करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बदनाम करने की कोशिशों का पर्दाफाश होना चाहिए. देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मर्यादाओं से खिलवाड़ करने वालों को कानून के दायरे में जवाबदेह बनाना आवश्यक है.

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से एक वीडियो पोस्ट शेयर किया था, जिसमें ‘ऑपरेशन रिजीम चेंज’ को देश को सुलगाने वाली साजिश का सबसे बड़ा खुलासा बताया गया था. भाजपा ने पोस्ट में लिखा था, “ऑपरेशन रिजीम चेंज… देश को सुलगाने वाली साजिश का सबसे बड़ा बेनकाब. इस खौफनाक साजिश का पहला गंदा चेहरा है, शाफवान कुड्ड़कन!”

भाजपा ने आरोप लगाया कि स्टिंग में साफ सुना जा सकता है कि कैसे लड़कियों को ढाल बनाकर दिल्ली Police की छवि खराब करने, चुनी हुई Government को बदनाम करने और पूरे देश को अराजकता की आग में झोंकने का टूल किट तैयार किया गया. पार्टी ने कहा कि लोकतंत्र बचाने का ढोंग करने वालों की असलियत अब बेनकाब हो चुकी है. यह विरोध नहीं, देश के खिलाफ सीधी जंग है.

–

एससीएच/डीकेपी

Share