Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

पूरा देश विराट-रोहित को मैदान पर देखने के लिए उत्साहित है: कोच राजकुमार शर्मा

पूरा देश विराट रोहित को मैदान पर देखने के लिए उत्साहित है: कोच राजकुमार शर्मा

पूरा देश विराट-रोहित को मैदान पर देखने के लिए उत्साहित है: कोच राजकुमार शर्मा

New Delhi, 3 नवंबर . टी20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से पांच वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलेगी, जिसमें विराट कोहली-रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी नजर आएंगे. तमाम फैंस की तरह विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा भी इस जोड़ी को खेलते देखने के लिए उत्साहित हैं.

वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले राजकुमार शर्मा ने Tuesday को ‘ ’ से कहा, “फैंस विराट को फिर से खेलते हुए देखना चाहते हैं. इसे लेकर काफी उत्साह है. पूरा देश इस बात से उत्साहित है कि कल (Wednesday ) विराट, रोहित के साथ फिर से मैदान पर उतरेंगे. इसलिए, यह पूरे देश के लिए बहुत ही रोमांचक पल है.”

रोहित और विराट के बारे में उन्होंने कहा, “वे अभी सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेल रहे हैं, लेकिन वे 2027 के वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहे हैं, जो 50 ओवर का फॉर्मेट है. मुझे लगता है कि तैयारी के लिए यह उनके पास बहुत अच्छा समय है. यह पांच मुकाबलों की सीरीज है, जो एक बेहतरीन तैयारी साबित होगी. मुझे उम्मीद है कि वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपनी तैयारी भी अच्छे से करेंगे.”

हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 110 और 223* रन की शानदार पारियां खेलने वाले कप्तान शुभमन गिल की तारीफ में राजकुमार शर्मा ने कहा, “शुभमन एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, उन्हें कप्तान बनाकर बीसीसीआई ने बहुत अच्छा काम किया है.”

यह वनडे सीरीज रोहित शर्मा के लिए भी काफी अहम होगी, जिन्होंने न्यूजीलैंड में अब तक कोई वनडे शतक नहीं लगाया है. वे चाहेंगे कि पिछली बार की तरह, इस बार भी वे कुछ और शानदार पारियां खेलें.

2027 वर्ल्ड कप में India के पहले मैच में अब 11 महीने से भी कम समय बचा है. न्यूजीलैंड में होने वाली यह वनडे सीरीज India को वैसी ही परिस्थितियां दे सकती है, जैसी उन्हें साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में वर्ल्ड कप के दौरान मिल सकती हैं.

यह सीरीज दोनों टीमों की तैयारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन दोनों ही टीमों के कुछ प्रमुख खिलाड़ी इसमें नहीं खेल रहे हैं. भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या नहीं हैं, जबकि न्यूजीलैंड की टीम में रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन नहीं खेल रहे हैं. इसके अलावा, डेवोन कॉन्वे भी ‘कनकशन’ के कारण पहला वनडे नहीं खेल पाएंगे.

–

आरएसजी

Share