
Mumbai , 10 सितंबर . साल 1993 की रियलिस्टिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘गर्दिश’ ने रिलीज के 33 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर Actor जैकी श्रॉफ ने social media के जरिए फिल्म से जुड़ी यादों को फिर से ताजा किया.
Actor जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म के क्लिप्स का मोंटाज वीडियो पोस्ट किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “फिल्म गर्दिश ने अपनी रिलीज के 33 साल पूरे कर लिए हैं.” Actor ने अपनी इस पोस्ट में फिल्म से जुड़े कलाकारों को टैग भी किया.
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म मलयालम सुपरहिट फिल्म ‘किरीडम’ (1989) का रीमेक थी. इसमें जैकी श्रॉफ (शिव साठे), अमरीश पुरी (हवलदार पुरुषोत्तम साठे – शिव के पिता), डिंपल कपाड़िया (शांति), ऐश्वर्या (विद्या – मुख्य Actress, जिनका यह Bollywood डेब्यू था) और शम्मी कपूर ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं थी. इसमें Actor मुकेश ऋषि ने खलनायक के रूप में अपनी शुरुआत की थी.
यह फिल्म अपनी यथार्थवादी कहानी और मजबूत अभिनय के लिए जानी जाती है. फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन (साबु सिरिल) और सर्वश्रेष्ठ एक्शन (त्यागराजन) के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे.
फिल्म की कहानी शिव साठे (जैकी श्रॉफ) और उनके पिता पुरुषोत्तम साठे (अमरीश पुरी) के इर्द-गिर्द घूमती है. पुरुषोत्तम एक ईमानदार Police constable हैं और चाहते हैं कि उनका बेटा Police ऑफिसर बनकर समाज की सेवा करे लेकिन एक दिन अपने पिता को बचाने के लिए शिव को एक स्थानीय गुंडे से भिड़ना पड़ता है, जिसके बाद उसका पूरा जीवन बदल जाता है. हालात उसे अनचाहे में ही अपराध की दुनिया में धकेल देते हैं.
फिल्म का संगीत दिग्गज संगीतकार आर.डी. बर्मन (राहुल देव बर्मन) ने दिया था और गीत जावेद अख्तर ने लिखे थे. इसके गाने काफी लोकप्रिय हुए थे. बताया जाता है कि यह फिल्म साल 1993 की नौवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी और जैकी श्रॉफ की एक बड़ी सोलो हिट फिल्मों में गिनी जाती है.
फिल्म में जैकी श्रॉफ और अमरीश पुरी के अभिनय की बहुत तारीफ हुई थी. इसके गाने भी काफी लोकप्रिय हुए थे.
–
एनएस/वीसी