Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सिनेमा,मनोरंजन

30 नवंबर 2000 का वह दिन जब प्रियंका चोपड़ा ने रचा था इतिहास, फिर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर किया तय

30 नवंबर 2000 का वह दिन जब प्रियंका चोपड़ा ने रचा था इतिहास, फिर Bollywood से लेकर हॉलीवुड तक का सफर किया तय

New Delhi, 29 नवंबर . Bollywood से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने दुनियाभर में अलग मुकाम बनाया है, हालांकि उनके इस सफर की सबसे खास शुरुआत 30 नवंबर 2000 को हुई थी, जब महज 18 साल की उम्र में उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर India का नाम रोशन किया था.

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को Jharkhand के जमशेदपुर में हुआ था. उनके माता-पिता अशोक चोपड़ा और मधु चोपड़ा सेना में डॉक्टर थे. इस वजह से प्रियंका का बचपन देश के अलग-अलग शहरों में बीता. उन्होंने बरेली में भी पढ़ाई की. वह एयरोनॉटिकल इंजीनियर बनने का सपना देखती थीं. उनकी जिंदगी में बदलाव तब आया, जब परिवार ने कहने पर उन्होंने साल 2000 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. यहां उन्होंने मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया. इसके बाद उन्होंने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की तैयारी शुरू की. उस समय प्रियंका के सामने दुनिया के अलग-अलग देशों से आई प्रतिभागी थीं, लेकिन उन्होंने अपने आत्मविश्वास से सभी का ध्यान खींचा.

30 नवंबर 2000 को लंदन के मिलेनियम डोम में 50वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता आयोजित हुई. इस प्रतियोगिता में 95 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. फाइनल मुकाबले में प्रियंका चोपड़ा ने सभी को पीछे छोड़ते हुए मिस वर्ल्ड 2000 का ताज अपने नाम किया. उन्हें यह ताज पूर्व विजेता युक्ता मुखी ने पहनाया था. इस जीत के साथ प्रियंका मिस वर्ल्ड बनने वाली पांचवीं भारतीय महिला बनीं.

मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका के पास फिल्मों के ऑफर्स आने लगे. उन्होंने साल 2002 में तमिल फिल्म ‘थमीजान’ से अभिनय की शुरुआत की. इसके बाद 2003 में फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा. इसके बाद वह ‘अंदाज’, ‘ऐतराज’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘फैशन’, ‘कमीने’, ‘बर्फी’, ‘मैरी कॉम’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘द स्काई इज पिंक’ जैसी फिल्मों नजर आई. फिल्म ‘फैशन’ के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया.

भारतीय फिल्मों में सफलता हासिल करने के बाद प्रियंका ने अमेरिकी सीरीज ‘क्वांटिको’ में मुख्य भूमिका निभाकर हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई. इसके बाद वह ‘बेवॉच’, ‘इजंट इट रोमांटिक’ और ‘द व्हाइट टाइगर’ जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आईं.

प्रियंका की निजी जिंदगी भी लगातार चर्चा में रही. उन्होंने दिसंबर 2018 में अमेरिकी गायक निक जोनस से शादी की. दोनों की एक बेटी मालती मैरी है.

–

पीके/वीसी

Share