Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

26 नवंबर को पूरे कर्नाटक में ‘संविधान गौरव दिवस’ मनाएगी भाजपा

26 नवंबर को पूरे कर्नाटक में ‘संविधान गौरव दिवस’ मनाएगी भाजपा

Bengaluru, 21 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी 26 नवंबर को पूरे देश में संविधान गौरव दिवस मनाएगी. राज्य भाजपा उपाध्यक्ष और संविधान गौरव दिवस के राज्य संयोजक एन. महेश ने Saturday को बताया कि इसके तहत कर्नाटक के सभी 39 संगठनात्मक जिलों सहित सभी जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

एन. महेश ने Bengaluru में राज्य भाजपा मुख्यालय जगन्नाथ भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि Bengaluru में मुख्य कार्यक्रम 26 नवंबर को सुबह 10:30 बजे ‘स्काउट्स एंड गाइड्स भवन’ में आयोजित किया जाएगा और इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और त्रिपुरा के पूर्व Chief Minister बिप्लब कुमार देब इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. राज्य भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जबकि विधान परिषद में विपक्ष के नेता चलवाडी नारायणस्वामी भी एक विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. Bengaluru के सांसद, विधायक और तीन जिला अध्यक्ष इस कार्यक्रम में भाग लेंगे.

एन. महेश ने प्रतिभागियों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम में सूट पहनकर आएं, जो बीआर अंबेडकर के पहनावे का प्रतीक है.उन्होंने बताया कि 26 नवंबर से 6 दिसंबर (बीआर अंबेडकर की पुण्यतिथि, जिसे ‘महापरिनिर्वाण दिवस’ के रूप में मनाया जाता है) तक एक अभियान के तहत पूरे कर्नाटक में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

महेश ने बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाने से पहले, संविधान सभा में 114 दिनों तक लगातार चर्चा और बहस हुई थी. संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ.

उन्होंने आरोप लगाया कि 2015 तक कांग्रेस Government 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस (नेशनल लॉ डे) के रूप में मनाती थी. Prime Minister Narendra Modi ने ही इसे ‘संविधान दिवस’ के रूप में मनाने की शुरुआत की, ताकि संविधान के प्रति जागरूकता और सम्मान को बढ़ावा दिया जा सके.

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने 2015 में संसद में दो दिवसीय चर्चा का आयोजन किया था, जिसका उद्देश्य संवैधानिक जागरूकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना था.

महेश ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों को लोगों तक पहुंचाने की अपनी नैतिक और आचरण संबंधी जिम्मेदारी निभाने में विफल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को संविधान के बारे में जागरूकता फैलाने में कोई दिलचस्पी नहीं थी.

उन्होंने दावा किया कि जब अंबेडकर ने संविधान सभा की सीट के लिए चुनाव लड़ा था, तब वे हार गए थे, लेकिन बाद में पश्चिम बंगाल से जीतकर वे संविधान सभा में पहुंचे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अंबेडकर को काफी दबाव के बीच संविधान सभा के लिए चुना गया था और कांग्रेस उन्हें शामिल करने के लिए मजबूर हो गई थी.

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नहीं चाहती थी कि इतिहास का यह हिस्सा सामने आए, इसलिए उसने कई दशकों तक संवैधानिक जागरूकता को हाशिए पर रखा.

यह सवाल उठाते हुए कि किसने संविधान का अपमान किया और किसने उसका सम्मान किया, एन. महेश ने कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि ऐसे ऐतिहासिक तथ्य सामने आएं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब कांग्रेस को भी ‘संविधान दिवस’ मनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह संविधान और अंबेडकर का इस्तेमाल Political हथियारों के तौर पर करती रही है, ताकि शोषित समुदायों को अपने वोट बैंक के रूप में बनाए रखा जा सके.

–

एएसएच/वीसी

Share