2027 में यूपी में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी: मोती सिंह

Mumbai , 20 सितंबर . Maharashtra दौरे को लेकर चल रही Political चर्चाओं के बीच पूर्व यूपी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ ने कहा कि उनका यह दौरा सिर्फ धार्मिक कारणों से है और इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने यह भी दावा किया कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत मिलेगा.

पूर्व मंत्री मोती सिंह ने कहा, “Maharashtra में गणेशोत्सव बहुत बड़े स्तर पर मनाया जाता है और यह बड़ी आस्था का प्रतीक है. मुझे भी भगवान के दर्शन की इच्छा थी, इसलिए सिद्धिविनायक के दर्शन के लिए Maharashtra आया हूं.”

उन्होंने कहा कि Maharashtra में रहने वाले मेरे एक उत्तर भारतीय मित्र द्वारा मनाए जा रहे गणेशोत्सव में मैं भी शामिल होकर पुण्य प्राप्त करने का प्रयास करूंगा. इसी उद्देश्य से मैं Maharashtra आया हूं. इसका कोई Political कारण नहीं है और न ही कोई Political उद्देश्य है. यह केवल प्रभु के प्रति हमारी आस्था, श्रद्धा और अपने समाज के लोगों के विश्वास से जुड़ा हुआ मामला है.

राहुल गांधी द्वारा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में Prime Minister Narendra Modi की मां का अपमान करने के मुद्दे पर पूर्व मंत्री ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi आज विश्व के सर्वश्रेष्ठ नेता के रूप में स्थापित हो चुके हैं. Prime Minister की मां अब इस दुनिया में नहीं हैं. किसी की स्वर्गीय मां के प्रति अपमान का भाव प्रकट करना उनकी अपरिपक्वता को दर्शाता है. मैं मानता हूं कि जैसा वह कर रहे हैं, वह किसी बड़े राजनेता से अपेक्षित भी नहीं है और उसकी जितनी निंदा की जाए, वह कम है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2047 को लेकर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था सर्वश्रेष्ठ है. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की Government प्रचंड बहुमत से उत्तर प्रदेश की आराध्य जनता के विश्वास पर बनने जा रही है. इसमें कहीं कोई संदेश नहीं है.

चुनाव को देखते हुए भाजपा में बदलाव को लेकर मोती सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की एनडीए का जो गठबंधन है मजबूत है और एनडीए के गठबंधन को साथ लेकर हम चुनाव लड़ेंगे, किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं है. वह बहुत ही मजबूत गठबंधन है. जितना हम लोगों ने सोचा नहीं था उससे ज्यादा जनता का समर्थन मिला है.

विधानसभा का चुनाव कुछ दिन पहले हुआ था और जिस तरह का परिणाम आया है, वो इस बात का प्रमाण है कि Maharashtra में रहने वाले चाहे जिस प्रदेश से आए हैं. सबका भाव छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति विश्वास का है, Maharashtra के विकास का है और भारतीय जनता पार्टी के साथ का है. इसीलिए प्रचंड बहुमत की Government भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोगों के साथ मिलकर बनी. देवेंद्र फडणवीस बहुत लोकप्रिय Chief Minister हैं और उनके नेतृत्व में Government चल रही है.

केके/वीसी

Leave a Comment