Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राष्ट्रीय

16 नवंबर का पंचांग: सोमवार को शाम 7:35 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य देव, चंद्र देव मकर राशि में करेंगे संचार

16 नवंबर का पंचांग: Monday  को शाम 7:35 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य देव, चंद्र देव मकर राशि में करेंगे संचार

New Delhi, 15 नवंबर . हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना की एक पद्धति है, जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है.

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि Monday की रात 2:01 से शुरू होकर Tuesday तड़के 4:19 बजे तक रहेगी. इसके बाद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 18 नवंबर को तड़के 6:05 बजे तक रहेगी. Monday को सुबह 6:45 बजे सूर्योदय और शाम 5:37 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, दोपहर 12:12 बजे चंद्रोदय और रात 11:29 बजे चंद्रास्त होगा.

Monday को सुबह 7:15 बजे तक गंड योग रहेगा, इसके बाद वृद्धि योग की शुरू होगी जो अगले दिन 17 नवंबर की सुबह तक रहेगा. वृद्धि योग 27 नित्य योगों में से 11वें स्थान पर आता है. जैसा कि नाम से स्पष्ट है, ‘वृद्धि’ का अर्थ है बढ़ना, प्रगति, उन्नति या विस्तार. इसे एक बेहद शुभ और सकारात्मक योग माना जाता है. इस योग के मुख्य देवता भगवान सूर्य माने जाते हैं. इस योग के ग्रह बुध हैं. इस योग में जो भी कार्य, व्यापार, निवेश या मांगलिक कार्य (जैसे विवाह, सगाई आदि) शुरू किया जाता है, उसमें लगातार उन्नति और सफलता मिलने की मान्यता है.

इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ और फलदायी समय माना जाता है. आमतौर पर यह लगभग 48 मिनट (या दिनमान के अनुसार गणना किया गया आठवां मुहूर्त) होता है. माना जाता है कि इस मुहूर्त में किए गए कार्यों से सभी प्रकार के अशुभ प्रभावों या दोषों का स्वतः नाश हो जाता है. जब सूर्य ठीक सिर के ऊपर होता है, तब अभिजीत मुहूर्त की बेला होती है.

Monday दोपहर 2:39 बजे से शाम 4:27 बजे तक अमृतकाल रहेगा. ज्योतिष और पंचांग के अनुसार, अमृतकाल एक अत्यंत शुभ, मंगलकारी और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर समयावधि (मुहूर्त) है. इसे अमृत के समान उत्तम फल देने वाला माना जाता है. इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता की संभावना सबसे अधिक होती है. यह समय नए व्यापार, निवेश, पूजा-पाठ और महत्वपूर्ण यात्रा के लिए श्रेष्ठ माना गया है.

इस दिन राहुकाल सुबह 8:06 बजे से 9:28 बजे तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहुकाल दिन का वह समय होता है, जिसे किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. इसकी गणना सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच के समय को आठ बराबर भागों में बांटकर की जाती है और यह हर दिन लगभग 90 मिनट का होता है. स्थान बदलने के साथ इसके समय में भी बदलाव हो जाता है. इस दौरान कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है.

Monday को यमगंड काल सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:11 बजे तक रहेगा. यह समय मृत्यु के देवता यमराज से जुड़ा माना जाता है. इस समय के दौरान स्वास्थ्य, दीर्घायु या सामान्य दुर्भाग्य से संबंधित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. इस काल को नए कार्यों की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. नया व्यापार या नया काम शुरू करने से बचना चाहिए. इस दौरान किसी यात्रा पर निकलने और पैसों के लेन-देन से भी बचना चाहिए.

इस दिन गुलिक काल दोपहर 1:33 बजे से 2:54 बजे तक रहेगा. गुलिक काल को ‘विषैला समय’ भी कहा जाता है. यह एक उपग्रह है, जिसे अशुभ माना जाता है. माना जाता है कि इस काल में किए गए कार्य नकारात्मक परिणाम देते हैं. इस काल में कोई नया काम शुरू करने से बचना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है. जो काम बार-बार करने हों, वे इस काल में किए जा सकते हैं. बैंक में पैसे जमा करना, दान देना या निवेश करना इस काल में अच्छा माना जाता है.

Monday को शाम 7:40 बजे सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष के अनुसार, सूर्य को आत्मबल, यश, मान-सम्मान, नेतृत्व और Governmentी कार्यों का कारक माना गया है. वृश्चिक राशि में सूर्य के आने से लोगों के भीतर की ऊर्जा, संकल्प और कार्यक्षमता बढ़ती है. इस गोचर के दौरान कुछ लोगों को करियर, व्यापार और निवेश में बढ़िया लाभ देखने को मिलता है, जबकि कुछ को अपनी वाणी पर संयम रखने और लेन-देन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

इस दिन चंद्र देव मकर राशि में संचार करेंगे. जन्म कुंडली या गोचर में जब चंद्रमा शनि की राशि मकर में स्थित होता है, तो इसका व्यक्ति के स्वभाव, भावनाओं और जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. मकर राशि का स्वामी शनि है, जो अनुशासन, कर्म और कठोर परिश्रम का प्रतीक है. ऐसे व्यक्ति काम के प्रति अत्यधिक समर्पित, जिम्मेदार और अनुशासित होते हैं. ये बिना रुके अपने लक्ष्य को पूरा करने में विश्वास रखते हैं. ये लोग बहुत व्यावहारिक और यथार्थवादी होते हैं. भावनाओं में बहने के बजाय ये तर्क और परिस्थितियों के हिसाब से सही फैसला लेते हैं.

Monday को दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिशाशूल उस दिशा को कहते हैं, जिसमें किसी खास दिन यात्रा करना या निकलना अशुभ माना जाता है.

–

एसडी/एएस

Share