Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

राष्ट्रपति मुर्मु ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि और झारखंड स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं

President मुर्मु ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि और Jharkhand स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं

New Delhi, 15 नवंबर . President द्रौपदी मुर्मु ने Sunday को आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी और Jharkhand के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी. उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां के निवासी राज्य को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे.

Jharkhand स्थापना दिवस हर साल 15 नवंबर को मनाया जाता है. यह उस दिन की याद दिलाता है जब ‘बिहार पुनर्गठन अधिनियम, 2000’ के तहत, दक्षिणी बिहार के हिस्से को अलग करके India का 28वाँ राज्य बनाया गया था. इसी दिन आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती भी होती है, जिसे ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है.

President ने एक्स पोस्ट में कहा, “मैं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के पावन अवसर पर मनाए जा रहे ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूँ. यह दिवस हमारी समृद्ध जनजातीय विरासत और राष्ट्र के प्रति जनजातीय समुदायों के ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करने का अवसर है. मैं कामना करती हूं कि सभी देशवासी हमारी अमूल्य विरासत को संरक्षित रखते हुए समावेशी विकास के मार्ग पर आगे बढ़ें.”

President मुर्मु ने स्थापना दिवस पर Jharkhand के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “Jharkhand राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जैसी ईश्वरीय विभूति और सिद्धो-कान्हू जैसे महानायकों की यह धरती अपनी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, जीवंत लोक-परंपराओं और प्राकृतिक एवं खनिज संपदा के लिए विशिष्ट पहचान रखती है. मेरी कामना है कि Jharkhand के परिश्रमी और प्रतिभाशाली निवासी अपनी समृद्ध विरासत को संजोते हुए राज्य को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाएं.”

वहीं, Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पोस्ट में कहा, “जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के ओजस्वी प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती पर कोटिशः नमन एवं समस्त देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. अल्पायु में ही उन्होंने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शी चिंतन और विलक्षण नेतृत्व क्षमता से जनजातीय समाज में नवजागरण की अलख जगाई. उनके नेतृत्व में हुआ ‘उलगुलान’ अंग्रेजी हुकूमत की शोषणकारी व्यवस्था, अन्याय और दमन के विरुद्ध एक सशक्त जनांदोलन बनकर उभरा. यह संघर्ष केवल Political प्रतिरोध नहीं था, बल्कि जल, जंगल और जमीन पर जनजातीय समुदायों के अधिकारों, सांस्कृतिक अस्मिता और सामाजिक न्याय की रक्षा का व्यापक संकल्प था. उन्होंने समाज को अपनी परंपराओं, विरासत और स्वाभिमान के प्रति जागरूक करते हुए एकता, संगठन और आत्मनिर्भरता का मार्ग दिखाया.”

उन्होंने आगे कहा, “भगवान बिरसा मुंडा ने सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास और शोषण के विरुद्ध भी जनचेतना का प्रसार किया. उनके विचारों ने जनजातीय समाज में आत्मसम्मान, सामूहिक उत्तरदायित्व और अपने अधिकारों के प्रति सजगता का भाव सुदृढ़ किया. उनका संघर्ष इस सत्य को रेखांकित करता है कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसकी सांस्कृतिक जड़ों, सामुदायिक एकजुटता और अपने अस्तित्व की रक्षा के संकल्प में निहित होती है. उनका जीवन त्याग, तप, संघर्ष और जनसेवा की ऐसी प्रेरणादायी गाथा है, जो पीढ़ियों तक राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता और न्याय के मूल्यों को आलोकित करती रहेगी. भगवान बिरसा मुंडा का अद्वितीय योगदान भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है. उनके आदर्श हमें जनजातीय समाज के सम्मान, अधिकारों और सर्वांगीण विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देते रहेंगे.”

Jharkhand स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ओम बिड़ला ने एक्स पर पोस्ट किया, “प्राकृतिक वैभव, विपुल खनिज संपदा, समृद्ध वनांचल और विशिष्ट जनजातीय सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण Jharkhand राज्य के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान बिरसा मुंडा सहित अनेक जननायकों के संघर्ष, त्याग और अदम्य संकल्प से सिंचित यह धरती अपने आदिवासी गौरव, श्रमशील समाज, लोककलाओं, भाषायी विविधता और जीवंत परंपराओं के लिए विशिष्ट पहचान रखती है. Jharkhand की वास्तविक समृद्धि इसकी प्राकृतिक संपदा के साथ-साथ यहाँ की सांस्कृतिक चेतना, सामुदायिक एकजुटता और परिश्रमी जनमानस में भी निहित है.”

उन्होंने कहा, “कामना है कि Jharkhand शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आधारभूत संरचना और जनकल्याण के क्षेत्रों में प्रगति के नए सोपान स्थापित करे. विकास की इस यात्रा में प्रत्येक वर्ग की समान भागीदारी सुनिश्चित हो तथा प्रदेश के नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का विस्तार हो. Jharkhand अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक अस्मिता और गौरवशाली विरासत को अक्षुण्ण रखते हुए उज्ज्वल भविष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहे.”

–

ओपी/एएस

Share