Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस पर कई नेताओं ने किया नमन

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस पर कई नेताओं ने किया नमन

New Delhi, 15 नवंबर . जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर Union Minister नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने उनको नमन किया है.

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “देश के महान सपूत भगवान बिरसा मुंडा का जीवन शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है. अपने कार्य और अपनी सोच से उन्होंने समाज को एक नई दिशा दी. ऐसे जननायक की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”

केंद्रीय आवास व शहरी मामलों और बिजली मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “अंग्रेजों के विरुद्ध ‘उलगुलान’ आंदोलन का बिगुल फूंकने वाले, स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, महान क्रांतिवीर, ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर उन्हें कोटिशः नमन अर्पित करता हूं!”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में लिखा, “जय जोहार… महान जननायक, स्वतंत्रता संग्राम के अमर योद्धा व जनजातीय समाज के गौरव, ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोटि-कोटि नमन तथा जनजातीय गौरव दिवस की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने social media पर लिखा, “धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन! उन्होंने अपने विचारों और संघर्ष से जनजातीय समाज को नई दिशा और नई पहचान दी. उनका साहस, नेतृत्व और समाज के प्रति समर्पण हमें एक सशक्त, जागरूक एवं समरस समाज के निर्माण की प्रेरणा देता रहेगा.”

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने social media पर लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय गौरव के प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोटिशः नमन. उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए हमारी Government जनजातीय उत्थान के लिए कृतसंकल्पित भाव से कार्य कर रही है.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने लिखा, “जनजातीय स्वाभिमान, साहस और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं समस्त देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.”

छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णु देव साय ने social media पर लिखा, “धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भगवान बिरसा मुंडा का जीवन अदम्य साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है. अपनी माटी, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष और बलिदान युगों-युगों तक हमें प्रेरणा देता रहेगा.”

Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने एक्स पर लिखा, “जल, जंगल और जमीन के लिए आवाज उठाने वाले महान जननायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन. उनके अदम्य संघर्ष, जनआंदोलन की शक्ति और अद्वितीय नेतृत्व ने पूरे देश को आत्मसम्मान एवं अधिकारों की रक्षा का मार्ग दिखाया. उनकी त्यागपूर्ण जीवनगाथा आज भी प्रत्येक भारतीय को जनसेवा, न्याय और अपनी माटी के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती है.”

Gujarat Government में उपChief Minister हर्ष संघवी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “जनजातीय अस्मिता, साहस और स्वाभिमान के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोटि-कोटि नमन. जनजातीय गौरव दिवस पर समस्त आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को सादर प्रणाम.”

Maharashtra Government में उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने लिखा, “Jharkhand में मुंडा आंदोलन के जनक, आदिवासी समुदायों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले जन नेता और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि.”

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोटि-कोटि नमन. जनजातीय समाज ने न केवल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को संजोकर रखा है बल्कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भी अपने अप्रतिम बलिदान और अदम्य साहस से स्वर्णिम इतिहास रचा है. इस अवसर पर मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं.”

भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं जनजातीय अस्मिता के महानायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! देश और संस्कृति की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा का त्यागमय जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा.”

–

एसडी/एएस

Share